एक्सप्लोरर

दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश का अनुमान, चक्रवात ‘ताउते’ का असर

हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल इत्यादि में भी बारिश हो सकती है. वहीं दूरदराज के इलाकों में ओलावृष्टि का भी अनुमान है.

नई दिल्ली: करीब दो दिन महाराष्ट्र में गंभीर क्षति पहुंचाने के बाद चक्रवात ‘ताउते’ का तांडव अब कमजोर पड़ने लगा है.  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉक्टर मृत्युंजय महापात्रा जिन्हें ' साइक्लोन मैन' भी कहा जाता है ने एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान बताया कि चक्रवात ‘ताउते’ की तीव्रता अब नही बढ़ रही है.

यानि चक्रवात ‘ताउते’ अब कमज़ोर हो रहा है जिसका केंद्र फिलहाल अमरेली के पास है और हवा की तीव्रता 95 से 105 किलोमीटर प्रति घंटा है. कमज़ोर होने पर इसकी तीव्रता 60 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. अनुमान है कि तूफान शाम तक और कमज़ोर हो जाएगा. साथ ही रात तक राजस्थान और गुजरात के बॉर्डर पर तूफान पहुंच जाएगा . 

मौसम विभाग द्वारा पूर्वानुमान किया गया था कि चक्रवात ‘ताउते’ गुजरात तट को 17 मई को पार करेगा वहीं राजस्थान में डिप्रेशन के रूप में तूफान के पहुंचने का अनुमान है जहां हवा की तीव्रता 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी. यह तूफान कितना प्रभावशाली होगा इसका अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि इसमें छोटे पेड़ टूट सकते हैं, कई पेड़ जड़ से भी उखड़ सकते हैं. 

साउथ राजस्थान के कुछ इलाकों में तेज़ बारिश का अनुमान है. इसका सबसे ज्यादा असर साउथ गुजरात , नॉर्थ गुजरात में देखने को मिला है, और मौजूदा स्थिति की बात करें तो अभी साइक्लोन गुजरात में है. जिस तीव्रता से तूफान का तांडव महाराष्ट्र में देखने को मिला उसकी तुलना में गुजरात की स्थिति अब बेहतर होगी.

राजस्थान होते हुए साइक्लोन 19 और 20 मई को नॉर्थ वेस्ट इंडिया में वेस्ट उत्तर प्रदेश पहुंचेगा जिसकी वजह से बादल छाए रहेंगे. नॉर्थ वेस्ट इंडिया में बारिश का अनुमान चक्रवात  के असर के तौर पर होगा, बादल छाए रहेंगे.

हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल इत्यादि में भी बारिश हो सकती है. वहीं दूरदराज के इलाकों में ओलावृष्टि का भी अनुमान है. हालांकि इसका मानसून से कोई लेना देना नही है. दिल्ली में मानसून 31 मई तक आने का पूर्वानुमान किया गया है. दिल्ली में हल्की बारिश करीब दो दिन रहेगी लेकिन गनीमत है कि तूफान जैसी स्थिति यहां नही बनेगी.

यह भी पढ़ें:

पीएम मोदी कल जाएंगे गुजरात और दीव, चक्रवात ताउते से हुए नुकसान का लेंगे जायजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कॉमर्शियल जहाज को निशाना न बनाएं’, जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री को समझा दिया
‘कॉमर्शियल जहाज पर बंद करें अटैक’, जयशंकर का ईरान के विदेश मंत्री को फोन
कुलगाम में आतंकी हमला, गैर-कश्मीरियों को मारी गोली, 1 की मौत, लश्कर ने ली जिम्मेदारी
कुलगाम में आतंकी हमला, गैर-कश्मीरियों को मारी गोली, 1 की मौत, लश्कर ने ली जिम्मेदारी
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'मुसलमान देश को देवता नहीं मान सकते' इस्लामिक संगठन की वंदे मातरम बिल पर आपत्ति
'मुसलमान देश को देवता नहीं मान सकते' इस्लामिक संगठन की वंदे मातरम बिल पर आपत्ति

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget