एक्सप्लोरर

Weather Report: मध्‍य और दक्षिण भारत में अगले हफ्ते से ज्यादा होगी बारिश- मौसम विभाग

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले हफ्ते मध्‍य-दक्षिण भारत में ज्यादा बारिश होगी. इसके साथ ही मौसम विभाग ने यह भी बताया कि 01 जून से देश में सामान्य की तुलना में नौ प्रतिशत अधिक बारिश हुई है.

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में शुक्रवार को तेज़ी से बारिश हुई, जिसके कारण अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने कहा है कि मॉनसून में प्रगति होने के कारण अगले सप्ताह से मध्य और दक्षिण भारत में ज्यादा बारिश होगी.

शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी समेत आस-पास को राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी बारिश हुई. दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला ने 1.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जबकि आयानगर और लोधी रोड मौसम केंद्र ने क्रमश: 21.7 मिमी और 0.6 मिमी वर्षा दर्ज की.

मौसम विभाग (IMD) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने शुक्रवार को कहा कि अगले सप्ताह बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने और ओडिशा की ओर इसके बढ़ने की संभावना है. इससे अगले सप्ताह मॉनसून के आगे बढ़ने और अच्छी बारिश होने की संभावना है.

केरल में तय समय पर पहुंचा मॉनसून

मॉनसून ने एक जून को केरल में दस्तक दी थी. आमतौर पर इसी दिन मॉनसून दस्तक देता है. हालांकि, मौसम विभाग ने पूर्व में अनुमान लगाया था कि मॉनसून में चार दिन की देरी होगी, लेकिन चक्रवात निसर्ग ने मॉनसून को तय समय पर केरल पहुंचने में मदद की.

मौसम विभाग ने कहा, ‘‘अरब सागर, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, बंगाल की खाड़ी के समस्त दक्षिणी-पूर्वी और पश्चिमी मध्य के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों के दौरान मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं.''

15 जून तक लू चलने की संभावना नहीं

भारतीय मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर पश्चिमी भारत में चक्रवात निसर्ग के कारण आई नमी की वजह से बारिश हुई.उन्होंने यह भी कहा कि इस क्षेत्र में 15 जून तक लू चलने की संभावना नहीं है.

आईएमडी के दैनिक राष्ट्रीय बुलेटिन में देश का सबसे अधिक तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक, एक जून से देश में कुल मिलाकर सामान्य की तुलना में नौ प्रतिशत अधिक बारिश हुई है.

यह भी पढ़ें- 

कोरोना का कहर: देश में 24 घंटे में सबसे ज्यादा मौतें, दुनिया में छठे नंबर पर पहुंचा भारत

ममता बनर्जी का बीजेपी पर पलटवार, कहा- मैंने कभी पीएम मोदी को दिल्ली से हटाने की बात नहीं की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
Embed widget