एक्सप्लोरर

LIVE: बिहार के 9 जिलों के 10 लाख लोग बाढ़ की चपेट में, नीतीश ने किया हवाई दौरा

पिछले 24 घंटों में यहां ऐसी बारिश हुई की जैसे आसमान फट गया. बिहार के कई जिलों में गांव के गांव बाढ़ में डूब गए. अगले दो दिन भी बिहार पर भारी है. मौसम विभाग ने भारी बारिश का अनुमान लगाया है. बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हवाई दौरा करेंगे.

पटना: बिहार में बारिश और बाढ़ से सूबे के कुल 38 में से 9 जिलों में लोगों को बुरा हाल है. करीब 10 लाख लोग बारिश और बाढ़ की चपेट में है. कई लोगों की जान जाने की खबर है. बिहार में पिछले एक हफ्ते से लगातार जोरदार बारिश हो रही है और अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की आशंका है. बिहार के कई जिलों में गांव के गांव बाढ़ में डूब गए.

भारी बारिश के बीच सितम ये है कि नेपाल ने 2.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा है, जिससे बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया है. नेपाल में भी जोरदार बारिश हो रही है जिसका पानी भी बिहार में घुसा है, जिससे हालात और ज्यादा खराब हैं.

बिहार के अररिया, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, पश्चिम चंपराण (बेतिया), पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), दरभंगा और सीतामढ़ी जिले बाढ़ से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं.

बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हवाई दौरा किया है.

LIVE UPDATE:

# बिहार के प्रिंसिपल सेक्रेटरी प्रत्याय अमृत का कहना है कि किशनगंज, अररिया, पुर्णिया और कहिटार बाढ़ से बहुत ज्यादा प्रभावित जिले हैं. इसके अलावा बेतिया और मोतिहारी के भी बहुत सारे इलाके बाढ़ की चपेट में हैं.

amrit

प्रत्याय अमृत का कहना है कि NDRF की पांच टीमें किशनगंज में, दो टीमें पुर्णिया और एक टीम अररिया में राहत बचाव का काम कर रही है. इसी तरह SDRF की टीमें भी इन जिलों में पहुंच गई हैं.

अररिया

बिहार के अररिया जिले के दर्जनों गांव तेज बारिश की वजह से बाढ़ की चपेट में हैं. बारिश ऐसी आफत लेकर आई है कि लोगों के घर छिन गए. अररिया में तेज बारिश की वजह से रेल यातायात पर बुरा असर पड़ा है. नॉर्थ ईस्ट जाने वाली सभी ट्रेन रूट ठप पड़े हैं. कटिहार समेत कई स्टेशनों पर इन ट्रेनों को रोककर रखा गया है. कई एक्सप्रेस और पैंसेजर ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है.

LIVE: बिहार के 9 जिलों के 10 लाख लोग बाढ़ की चपेट में, नीतीश ने किया हवाई दौरा

किशनगंज

पटना से करीब पौने तीन सौ किलोमीटर दूर किशनगंज में हजारों लोग मुश्किल में हैं. किशनगंज के सात प्रखंड बाढ़ की चपेट में हैं. सबसे ज्यादा बर्बादी दिघलबैंक, कोचाधामन, ठाकुरगंज में हैं. पानी इतना ज्यादा है कि लोग जरूरत का सामना सिर पर ढोकर घर को छोड़ पलायन कर रहे हैं.

LIVE: बिहार के 9 जिलों के 10 लाख लोग बाढ़ की चपेट में, नीतीश ने किया हवाई दौरा

नदी में डूबने से एक महिला समेत दो लोगों की यहां मौत हो चुकी है. तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं. यहां पर महानंदा नदी पर बने बांध में दरार दिख रही है. जिसकी वजह से लोग दहशत में हैं. अगर इसी तरह तेज बारिश होती रही तो हालात और खराब हो सकते है. यानी किशनगंज की करीब 10 लाख लोगों की आबादी पर गहरा संकट है.

 दरभंगा

बिहार में दरभंगा के अस्पताल DMCH के वॉर्ड में पानी भर गया है. अस्पताल में बारिश के पानी के बीच ही मरीजों का इलाज किया जा रहा है. इतना ही नहीं बारिश से दवाईयां भी बर्बाद हो गई हैं. वहीं, अस्पताल की कई मशीनें पानी की वजह से काम नहीं कर रही हैं. इन हालात में भी इमरजेंसी वाले मरीजों का इलाज करने की कोशिश जारी है.

LIVE: बिहार के 9 जिलों के 10 लाख लोग बाढ़ की चपेट में, नीतीश ने किया हवाई दौरा

मोतिहारी

बिहार के मोतिहारी में बाढ़ और बारिश ने बड़े इलाके की सूरत बिगाड़ दी है. पूर्वी चंपारन का मोतिहारी वो इलाका है जो नेपाल के बॉर्डर से सटा है. नेपाल में भारी बारिश से वहां की नदियां उफान पर है और नेपाल की नदियों का पानी यहां बिहार के इलाकों में बाढ़ ला रहा है. मोतिहारी के ढाका, पताही, पकड़ीदयाल, फेनहरा और मधुबन ब्लॉक भारी सैलाब की चेपेट में हैं. इन इलाकों में दर्जनों गांव पानी में डूबे हुए हैं. सड़कें टूट गई हैं और प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं मिल पा रही है. दरअसल, बुरे हालात की वजह ढाका ब्लॉक के बंजहरा से सपही के बीच 10 किलोमीटर के भीतर ललबकिया नदी बांध के तीन जगहों पर टूटना है. मोतिहारी के रक्सौल में भी बारिश की वजह से कहर बरपा है. उफनते पानी को पार करने के लिए लोगों को अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ रही है.

सीतमढ़ी और शिवहर 

तेज बारिश की वजह से बिहार के सीतमढ़ी और शिवहर जिले में बाढ़ जैसे हालात हैं. सबसे ज्यादा बुरे हालात सीतमढ़ी के बथनाह प्रखंड की हैं. यहां दर्जनों गांवों में पानी भर गया है और लोगों पलायन करना पड़ रहा है. सीतमढ़ी के सुरसंड का जिला मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह कट गया है. नेशनल हाइवे 104 पर कई फीट पानी जमा हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्किट हाउस खाली कराने पर भड़की महुआ मोइत्रा, ओम बिरला को नोटिस
सर्किट हाउस खाली कराने पर भड़की महुआ मोइत्रा, ओम बिरला को नोटिस
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
Xप्लेन: आंदोलन के आगे क्यों झुक रही हैं सरकारें? झारखंड से दिल्ली तक पूरा समीकरण
आंदोलन के आगे क्यों झुक रहीं सरकारें? झारखंड से दिल्ली तक पूरा समीकरण

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget