एक्सप्लोरर
रेलवे का तोहफाः रेल यात्रा में महिलाओं के कोटे में बढ़ोतरी की गई
राजधानी दुरंतो और पूरी तरह से वातानुकूलित ट्रेनों में महिला कोटे में अब 6 बर्थ अतिरिक्त मिलेगी. इस बढ़ोतरी में सभी महिलाओं को फायदा मिलेगा.

नई दिल्लीः भारतीय रेलवे ने महिला यात्रियों की सहूलियतों में इजाफा कर दिया गया है. रेलवे ने महिलाओं के लिए निचली बर्थों को मिलना सुनिश्चित करने के साथ ही महिलाओं के कोटे में बढ़ोतरी कर दी गई है. इसके अलावा राजधानी, दुरंतो और पूरी तरह से एसी ट्रेनों के एसी 3 कोचों में महिला कोटा बढ़ाकर अतिरिक्त 6 बर्थ कर दी गई है. रेल यात्रा में महिलाओं के कोटे में बढ़ोतरी करने से महिलाओं के लिए यात्रा में काफी आसानी होगी. राजधानी दुरंतो और पूरी तरह से वातानुकूलित ट्रेनों में महिला कोटे में 6 बर्थ अब अतिरिक्त मिलेगी. इस बढ़ोतरी में सभी महिलाओं को फायदा मिलेगा. पहले इस कैटेगरी में 45 साल से ऊपर वाली महिला, प्रेग्नेंट महिला या फिर अकेली यात्रा कर रही महिलाएं ही शामिल थीं. हालांकि किसी महिला को ये लाभ तभी मिलेगा अगर वो अकेले या महिलाओं के साथ यात्रा करने के लिए टिकट कराएगी. ट्रेन के जिस भी कोच में महिला कोटे की सीटें मिलेंगी वो एक साथ एक ही केबिन में होंगी और ये केबिन हमेशा उस कोच का तीसरा केबिन होगा.
और पढ़ें
Source: IOCL






















