एक्सप्लोरर

अब तत्काल टिकट काटना होगा आसान, रेलवे ने अवैध सॉफ्टवेयर का सफाया किया

टिकट के अवैध कारोबार से जुड़े लोग एएनएमएस, मैक और जगुआर जैसे सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते हैं. रैलवे अधिकारी का दावा है कि अब अवैध सॉफ्टवेयरों के जरिए एक भी टिकट नहीं बुक किया जा रहा है.

नई दिल्ली: रेलवे ने अवैध सॉफ्टवेयर का सफाया करते हुए उन 60 एजेंटों को गिरफ्तार किया है जो ऐसे तरीकों से टिकटों की बुकिंग कर लेते थे. रेलवे के इस कदम से अब यात्रियों के लिए अधिक संख्या में तत्काल टिकट उपलब्ध हो सकेंगे. रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के महानिदेशक अरुण कुमार ने कहा कि सफाई अभियान का अर्थ है कि यात्रियों के लिए अब तत्काल टिकट घंटों तक उपलब्ध होंगे जो पहले बुकिंग खुलने के बाद कुछ मिनटों में ही समाप्त हो जाते थे.

जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें कोलकाता का एक व्यक्ति भी है और संदेह है कि उसका संपर्क बांग्लादेश स्थित आतंकवादी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश से है. जनवरी में महानिदेशक ने कहा था कि एक ई-टिकट गिरोह का पर्दाफाश किया गया है जिसके तार संभवत: आतंकवाद के वित्तपोषण और धनशोधन से जुड़े हुए हैं.

अधिकारियों ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि एएनएमएस, मैक और जगुआर जैसे अवैध सॉफ्टवेयर आईआरसीटीसी के लॉगिन कैप्चा, बुकिंग कैप्चा और बैंक ओटीपी को बाईपास करते जबकि वास्तविक ग्राहकों को इन सभी प्रक्रियाओं से गुजरना होता है. उन्होंने बताया कि एक सामान्य ग्राहक के लिए बुकिंग प्रक्रिया में आमतौर पर लगभग 2.55 मिनट लगते हैं, लेकिन ऐसे सॉफ्टवेयरों का उपयोग करने वाले इसे लगभग 1.48 मिनट में पूरी कर लेते.

रेलवे एजेंटों को तत्काल टिकट बुक करने की अनुमति नहीं देता और पिछले दो महीनों में आरपीएफ ने लगभग 60 अवैध एजेंटों को पकड़ा जो इन सॉफ्टवेयरों के जरिए टिकट बुक कर रहे थे. ऐसे में अन्य लोगों के लिए तत्काल टिकट प्राप्त करना वस्तुत: असंभव हो गया.

कुमार ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, ‘‘आज मैं कह सकता हूं कि अवैध सॉफ्टवेयरों के जरिए एक भी टिकट नहीं बुक किया जा रहा है. हमने आईआरसीटीसी से जुड़े सभी मुद्दों को हल कर लिया है तथा उन लोगों को भी पकड़ लिया जो सॉफ्टवेयर के प्रमुख ऑपरेटर थे.’’

कुमार ने कहा कि इन गिरफ्तारियों के साथ ही अधिकतर अवैध सॉफ्टवेयरों को ब्लॉक कर दिया गया है जो सालाना 50 करोड़ -100 करोड़ रुपये का कारोबार करते थे. उन्होंने कहा कि कोलकाता के एक व्यक्ति सहित सात लोगों को आठ फरवरी को गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार किए गए लोगों में राजेश यादव भी है जो संभवत: अवैध ई-टिकटिंग गिरोह का फंड मैनेजर था. उसे मुंबई से गिरफ्तार किया गया. एक अन्य व्यक्ति शमशेर जो दुबई स्थित हामिद अशरफ के लिए काम करता था, को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया.

अशरफ के गिरोह का सरगना होने का संदेह है. अशरफ अब भी फरार है. महानिदेशक ने कहा कि आरपीएफ ने पेशे से डेवलपर सत्यवान उपाध्याय को गिरफ्तार किया है जिसने टिकट दलालों के लिए अवैध मैक सॉफ्टवेयर बनाया था. उन्होंने बताया कि आरपीएफ ने आईआरसीटीसी के अधिकृत एजेंटों के खिलाफ भी 11 और 12 फरवरी को अभियान चलाया तथा उनमें से 319 को संदिग्ध बुकिंग के लिए गिरफ्तार किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई तमिलनाडु में दिखाएंगे ताकत! 'वी द लीडर्स' की पहली मेगा कॉन्फ्रेंस, क्या है प्लान?
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई तमिलनाडु में दिखाएंगे ताकत! 'वी द लीडर्स' की पहली मेगा कॉन्फ्रेंस, क्या है प्लान?
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख

वीडियोज

Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget