एक्सप्लोरर

आज से रेलवे नियम में बड़ा बदलाव, टिकट रिजर्वेशन का दूसरा चार्ट ट्रेन चलने के आधे घंटे पहले होगा जारी

कोरोना महामारी के चलते दूसरा रिजर्वेशन चार्ट बनाने का समय ट्रेनों के निर्धारित प्रस्थान समय से आधा घंटा पहले से बढ़ाकर दो घंटा पहले करने का निर्देश दिया गया था.

नई दिल्ली: कोरोना संकट के दौर में यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे ने टिकटों के रिजर्वेशन को लेकर बड़ा बदलाव किया है. अब ट्रेनों में टिकट रिजर्वेशन का दूसरा चार्ट ट्रेन के स्टेशन से चलने के आधे घंटे पहले जारी किया जाएगा. ये बदलाव आज से लागू हो जाएगा. पिछले कुछ महीनों से कोरोना महामारी के मद्देनजर रेलवे ने ये समय दो घंटे कर दिया था.

एक बयान में रेलवे ने कहा, कोविड-19 से पूर्व के दिशानिर्देशों के तहत पहला रिजर्वेशन चार्ट ट्रेनों के निर्धारित प्रस्थान समय से कम से कम चार घंटे पहले तैयार की जाती थी ताकि खाली बर्थ दूसरे रिजर्वेशन चार्ट के तैयार होने तक पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर पीआरएस काउंटरों और इंटरनेट के माध्यम से बुक किए जा सकें.

पहले क्या था नियम रेलवे ने कहा कि पहले दूसरा रिजर्वेशन चार्ट ट्रेनों के निर्धारित/ परिवर्तित प्रस्थान समय से 30 मिनट से लेकर पांच मिनट पहले तक तैयार किया जाता था. पहले से बुक टिकट भी रिफंड के प्रावधानों के अनुसार इस दौरान रद्द किए जा सकते थे. कोरोना महामारी के चलते दूसरा रिजर्वेशन चार्ट बनाने का समय ट्रेनों के निर्धारित प्रस्थान समय से आधा घंटा पहले से बढ़ाकर दो घंटा पहले करने का निर्देश दिया गया था.

रेल यात्रियों के लिए सुविधा सुनिश्चित करने के वास्ते जोनल रेलवे द्वारा किए गए अनुरोध के हिसाब से इस मामले पर विचार किया गया और तय किया गया कि दूसरा रिजर्वेशन चार्ट ट्रेनों के निर्धारित प्रस्थान समय से कम से कम आधा घंटा पहले तैयार कर लिया जाए.

रेलवे ने 25 मार्च से देशव्यापी लॉकडाउन के चलते सभी यात्री ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी थी. हालांकि, बाद में चरणबद्ध तरीके से सेवाएं बहाल कर दी गई, जिसकी शुरुआत एक मई से प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्य पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल शुरू करने से हुई.

ये भी पढ़ें- ताइवान का राष्ट्रीय दिवस आज, बीजेपी नेता तेजिंदर बग्गा ने चीनी दूतावास के बाहर लगाए बधाई देने वाले पोस्टर आर्मेनिया और अजरबैजान में युद्धविराम का एलान, रूस के विदेश मंत्री ने रुकवाई जंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget