एक्सप्लोरर

अब रेलवे आपका सामान आपके घर तक पहुंचाएगी, जानिए- ये सुविधा यात्रियों को कैसे मिलेगी

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने रेलयात्रियों के लिए जारी किया ऐसा ऐप जिसके इस्तेमाल से अब ‘बैग्स ऑन व्हील्स सेवा’ दी जाएगी. ये सेवा यात्री के घर से उसके कोच तक सामान लाने/पहुंचाने वाली एक सुगम सेवा होगी.

दिल्ली: उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने रेलयात्रियों के लिए ऐप आधारित ‘बैग्स ऑन व्हील्स सेवा’ के लिए ठेका जारी किया है. ये सेवा यात्री के घर से उसके कोच तक सामान लाने/पहुंचाने वाली एक सुगम सेवा होगी.

रेलवे में पहली बार शुरू हो रही है ये सेवा 

उत्तर व उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक, राजीव चौधरी ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि “रेलवे नित नए उपायों से राजस्व को बढ़ाने के लिए प्रयासरत है. इसी दिशा में कार्य करते हुए दिल्ली मंडल ने हाल ही में गैर-किराया-राजस्व अर्जन योजना (एनआईएनएफआरआईएस) के अंतर्गत ऐप आधारित बैग्स ऑन व्हील्स सेवा के लिए ठेका प्रदान करके मील का पत्थर स्थापित किया है.” भारत रेल पर रेलयात्रियों के लिए यह अपनी तरह की पहली सेवा होगी.

बीओडब्ल्यू ऐप से होगी लगेज बुकिंग 

बीओडब्ल्यू ऐप (एंड्रॉयड और आई फोन  उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध होगा) पर रेलयात्री अपने सामान को अपने घर से रेलवे स्टेशन तक लाने और रेलवे स्टेशन से घर तक पहुंचाने के लिए निर्धारित डिटेल भरेंगे. यात्री का सामान सुरक्षित तरीके से लेकर रेलयात्री के बुकिंग विवरण के अनुसार उसके कोच/घर तक पहुंचाने का कार्य ठेकेदार से किया जायेगा.

वरिष्ठ नागरिकों, अकेली महिला और दिव्यांगजनों को होगा विशेष लाभ  

रेलवे के अनुसार नाम मात्र के शुल्क पर रेलयात्रियों को सामान की डोर-टू-डोर सेवा फर्म के उपलब्ध करायी जायेगी. फ़र्म में यात्री के घर से उसका सामान पिक कर के रेलगाड़ी में उसके कोच तक और उसके कोच से उसके घर तक सुगमता से पहुंचाया जायेगा. यह सेवा रेलयात्रियों विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग जनों और अकेले यात्रा कर रही महिला यात्रियों के लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगी. इस सेवा की खास खूबी यह है कि सामान की सुपुर्दगी रेलगाड़ी के चलने से पहले सुनिश्चित की जायेगी. यात्री कोच तक सामान लाने/ले जाने की परेशानी से मुक्त हो जाने से एक अलग ही प्रकार की यात्रा का अनुभव करेंगें.

शुरुआत में दिल्ली एनसीआर में शुरू होगी सेवा  

शुरूआत में यह सेवा नई दिल्ली, दिल्ली जं0, हज़रत निजामुद्दीन, दिल्ली छावनी, दिल्ली सराय रौहिल्ला, ग़ाज़ियाबाद और गुडगांव रेलवे स्टेशनों से चढ़ने वाले रेलयात्रियों के लिए उपलब्ध होगी. इस सेवा से न केवल यात्री लाभान्वित होंगे बल्कि रेलवे को भी सालाना 50 लाख रुपये के गैर किराया राजस्व की प्राप्ति के साथ ही साथ में एक वर्ष की अवधि के लिए 10% की हिस्सेदारी भी प्राप्त होगी. भारतीय रेलवे के यात्रियों ने अब तक पैलेस ऑन व्हील्स सेवा का आनंद उठाया है, अब वे बैग्स ऑन व्हील्स सेवा का भी आनन्द ले सकेंगे.

यह भी पढ़ें

बंगाल में दूर्गा पूजा के साथ पीएम मोदी ने किया चुनाव का शंखनाद, गिनाईं अपनी सरकार की उपलब्धियां

बिहार चुनाव: बीजेपी के फ्री कोरोना वैक्सीन के वादे पर RJD का हमला, कहा- टीका देश का है, बीजेपी का नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget