एक्सप्लोरर

अब एक ID से बुक होंगे 12 रेल टिकट, ऑनलाइन टिकट बुकिंग नियमों में हुए ये बदलाव

ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान यात्री की जानकारी भरने के लिए लगने वाला कुल समय कम से कम 25 सेकेंड का होगा. वहीं पैसेंजर पेज और पेमेंट पेज पर कैप्चा भरने के लिए कुल समय कम से कम पांच सेकेंड का होगा.

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे की हालत भले ही ठीक न चल रही हो लेकिन उसको ठीक करने के लिए शासन और प्रशासन का काम जोर-शोर से चल रहा है. रेलवे की टिकट बुकिंग में कई दिक्कतें आती हैं. ऐसे में रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग नियमों कुछ बदलाव किए हैं जिससे अब जरूरतमंद लोगों को भी टिकट मिल सकता है. अब एक यूजर आईडी से एक महीने में छह टिकट बुक कर सकते हैं और अगर आधार वेरिफाइड है तो 12 टिकट बुक कर पाएंगे.

शुरू के 30 मिनट तत्काल टिकट बुक नहीं कर सकते हैं रजिस्टर्ड ट्रैवल एजेंट

हालांकि, 8 बजे से 10 बजे के बीच सिर्फ दो टिकट बुक कर पाएंगे. साथ ही क्विक बुक सर्विस सुबह 8 से 12 बजे के बीच नहीं मिलेगी. लॉगिन, पैसेंजर डिटेल और पेमेंट के वेब पेजेज में कैप्चा भरना होगा. एक आईडी से सुबह 10 से 12 के बीच एक दिन में केवल 2 टिकट ही बुक किए जा सकते हैं. तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान एक समय पर दो स्टेशन के बीच छह सीटें बुक की जा सकती हैं. एक सेशन में केवल एक टिकट ही बुक किया जा सकता है. एजेंट सुबह 8 से 8:30 के बीच, 10 से 10:30 के बीच और 11 से 11:30 के बीच टिकट बुक कर सकते हैं. रजिस्टर्ड ट्रैवल एजेंट शुरू के 30 मिनट तत्काल टिकट बुक नहीं कर सकते हैं. ये कदम फर्जी टिकट बुकिंग रोकने के लिए उठाया गया है.

टिकट बुकिंग के जानकारी भरने के लिए कुल समय कम से कम 25 सेकेंड का होगा

ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान यात्री की जानकारी भरने के लिए लगने वाला कुल समय कम से कम 25 सेकेंड का होगा. वहीं पैसेंजर पेज और पेमेंट पेज पर कैप्चा भरने के लिए कुल समय कम से कम पांच सेकेंड का होगा. ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि पहले बहुत से ट्रेवल एजेंट पहले से भरे हुए फ़ॉर्म और कैप्चा का इस्तेमाल करके आम लोगों की तुलना में कई गुना टिकट बुक करा लेते थे. नेट बैंकिंग के जरिए पेमेंट करने के लिए वन टाइम पासवर्ड (OTP) का इस्तेमाल करना होगा. हालांकि पीक आवर में वेब साइट के ओवर लोड होने की समस्या का कोई हल अभी रेलवे नहीं निकाल पाई है.

कई ट्रेनों के टिकटों को भी सस्ता किया है

इसके अलावा रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए कई ट्रेनों के टिकटों को भी सस्ता किया है. राजधानी, शताब्दी और दुरंतो ट्रेन के टिकट की कीमतें कम हो गई हैं. दरअसल सरकार ने ट्रेन में बिकने वाले खाने पीने के सामान और टिकट के साथ बुक किए जाने वाले मील पर लगने वाले टैक्स को कम कर दिया है. हाल ही में वित्त मंत्रालय ने जीएसटी को लेकर एक लेटर जारी किया था. इसमें कहा गया था कि रेलवे स्टेशन और ट्रेन में मिलने वाले खाने पीने के सामान पर केवल 5 फीसदी जीएसटी लगाया जाएगा. ट्रेन में खाने पीने के सामान पर 18 फीसदी जीएसटी लगता था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
चिकन नेक की बढ़ेगी चौकसी, शाह की हाई-लेवल मीटिंग का क्या रहा एजेंडा?
चिकन नेक की बढ़ेगी चौकसी, गृह मंत्री की हाई-लेवल मीटिंग का क्या रहा एजेंडा?
CJP प्रोटेस्ट: साहिल लोचव के साथ क्या हुआ? परिवार ने abp को बताई कहानी
CJP प्रोटेस्ट: साहिल लोचव के साथ क्या हुआ? परिवार ने abp को बताई कहानी
‘गोरखा मुद्दे के समाधान...’, अमित शाह संग बैठक के बाद बोले नीरज जिम्बा
‘गोरखा मुद्दे के समाधान...’, अमित शाह संग बैठक के बाद बोले नीरज जिम्बा

वीडियोज

YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent
आजादी के गीत पर सियासत क्यों? विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget