एक्सप्लोरर

अध्यक्ष बने रहेंगे राहुल गांधी, संगठन की जिम्मेदारी तय करने से लेकर हर बड़े फैसले लेने की रखी शर्त

सूत्र बता रहे हैं कि राहुल गांधी अध्यक्ष बने रहेंगे लेकिन इसके बदले उन्होंने पार्टी के सामने कुछ शर्त रख दी. सूत्रों के मुताबिक उनका कहना है कि पार्टी के अध्यक्ष जरूर हैं लेकिन संगठन और पार्टी से जुड़े बड़े फैसले लेने का उन्हें अधिकार नहीं है.

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद अध्यक्ष पद को लेकर राहुल गांधी आखिरकार मान गए हैं. सूत्रों के मुताबिक जब कई बड़े नेताओं ने कहा कि संगठन में कौन किस पोस्ट पर रहेगा यह आप तय करेंगे तब जाकर वह माने. इससे पहले वह पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर अड़े हुए थे. पार्टी की हार के बाद  पिछले पांच दिनों से बैठकों का दौर लगातार जारी है.

सूत्र बता रहे हैं कि राहुल गांधी अध्यक्ष बने रहेंगे लेकिन इसके बदले उन्होंने पार्टी के सामने कुछ शर्ते रख दी हैं. सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी का कहना है कि वह पार्टी के अध्यक्ष जरूर हैं लेकिन संगठन और पार्टी से जुड़े बड़े फैसले लेने का अधिकार उनके पास नहीं है. सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी चाहते हैं कि पार्टी से जुड़े हर बड़े फैसले लेने का अधिकार उन्हें मिले.

जब पार्टी ने उन्हें फैसले से रोका

दरअसल, राजस्थान और मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद राहुल सचिन पायलट और ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे लेकिन पार्टी के बड़े नेताओं ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया था.

बड़े नेताओं ने राहुल गांधी को समझाया था कि इन राज्यों में अगर वह लोकसभा चुनाव के दौरान ज्यादा से ज्यादा सीट जीतना चाहते हैं तो अशोक गहलोत और कमलनाथ पर दांव खेलना होगा.

हार के बाद राहुल पर उठने लगे सवाल

अब, जब लोकसभा चुनाव के बाद दोनों राज्यों में नतीजे उम्मीद के उल्ट आए तो एक बार फिर राहुल गांधी पर सवाल उठने लगे. बताया जा रहा है कि वह पिछले चार दिनों से अहमद पटेल, रणदीप सुरजेवाला और प्रियंका गांधी के अलावा किसी से नहीं मिले हैं.

बड़े नेताओं ने राहुल को दिया आश्वाशन

इन नेताओं ने राहुल गांधी के सामने सभी नेताओं की बात रखी. अध्यक्ष पद को लेकर राहुल गांधी को कहा गया कि पार्टी के सामने आपके अलावा कोई और विकल्प नहीं है. जिसके बाद अहमद पटेल और सुरजेवाला ने राहुल गांधी को भरोसा दिया कि जैसा आप चाहेंगे पार्टी वैसे ही चलेगी.

इस दौरान इन नेताओं ने राहुल गांधी से कहा कि आप जिसे मुख्यमंत्री बनाना चाहते है बनाइए. जिसे प्रदेश अध्यक्ष बनाना चाहते बनाइए. संगठन खड़ा कीजिए. काग्रेस का हर फैसला आपका फैसला होगा. जिसके बाद आज उन्होंने सचिन पायलट, अशोक गहलोत और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं से मुलाक़ात की.

जानें- लोकसभा चुनाव के बाद MP, राजस्थान और कर्नाटक में कैसे मचा सियासी बवाल

हार से कांग्रेस में हाहाकार, MP में कमलनाथ सरकार पर खतरा, राजस्थान में अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चंदा चोरी पर पीएम मोदी के ‘मौन’ पर कांग्रेस का सवाल, कहा- ‘PM की नैतिक जिम्मेदारी’
राम मंदिर चंदा चोरी पर पीएम मोदी के ‘मौन’ पर कांग्रेस का सवाल, कहा- ‘PM की नैतिक जिम्मेदारी’
'हमारे लोगों को उठा रही पुलिस, आखिरी सांस तक नहीं झुकूंगा', शुभेंदु सरकार पर भड़के अभिषेक बनर्जी
'हमारे लोगों को उठा रही पुलिस, आखिरी सांस तक नहीं झुकूंगा', शुभेंदु सरकार पर भड़के अभिषेक बनर्जी
खुले मैनहोल से मौत, जलभराव से जाम, गिरते पेड़ों से हादसे... आखिर कब बदलेगी मुंबई की तस्वीर?
खुले मैनहोल से मौत, जलभराव से जाम, गिरते पेड़ों से हादसे... आखिर कब बदलेगी मुंबई की तस्वीर?
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?
Cloudburst in Jammu Kashmir | Flash Flood Video: बादल फटने से सड़कों पर आया सैलाब, यातायात ठप
Ram Mandir Donation Scam: जो जनता से हारे, 27 में श्रीराम के सहारे? | Champat Rai | Ayodhya | UP
PM Modi | Japan India Summit | Sanae Takaichi | Chaar Ki Chaal: भारत-जापान के बीच ऐतिहासिक समझौता!
Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget