एक्सप्लोरर
राहुल गांधी 21 दिसंबर को गुजरात के महेसाणा में रैली को करेंगे संबोधित

अहमदाबाद: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 21 दिसंबर को गुजरात का दौरा करेंगे और महेसाणा नगर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने यह जानकारी दी. सोलंकी ने कहा, ‘‘हमारी पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को महेसाणा में एक बड़ी सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे. हमने इसे ‘नवसर्जन गुजरात रैली’ की संज्ञा दी है.’’ वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल, सोलंकी, गुजरात विधानसभा में विपक्ष के नेता शंकरसिंह वाघेला ने सोमवार को महेसाणा का दौरा कर रैली की तैयारियों का जायजा लिया.
और पढ़ें






















