एक्सप्लोरर

राहुल गांधी ने पूछा- प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और NSA देविंदर सिंह पर क्यों चुप हैं?

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए पूछा कि इस मामले में पीएम, गृहमंत्री और एनएसए क्यों चुप हैं. इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया कि आखिर देविंदर सिंह को कौन और क्यों बचा रहा था. राहुल गांधी ने कहा कि दोषी पाए जाने पर देविंदर सिंह को कठोर से कठोर सजा दी जानी चाहिए.

नई दिल्ली: कश्मीर के गिरफ्तार डीएसपी देविंदर सिंह को लेकर राहुल गांधी ने ट्वीट किया है. राहुल गांधी ने सवाल किया कि पीएम, गृहमंत्री और एनएसए देविंदर सिंह पर क्यों चुप हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि छह महीने के भीतर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई होनी चाहिए. अगर वह दोषी पाया जाता है तो उसे कठोर से कठोर सजा दी जानी चाहिए. बता दें कि देविंदर सिंह को पुलिस ने 12 जनवरी रविवार को दो आतंकियों के साथ गिरफ्तार किया था.

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ''डीएसपी दविंदर सिंह ने अपने घर पर तीन ऐसे आतंकवादियों को अपने घर में शरण दी और उन्हें दिल्ली ले जाते हुए पकड़ा गया जिनके हाथ भारतीय नागरिकों के खून से रंगे हैं. उसके मामले की जांच छह महीने के भीतर फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा की जानी चाहिए. अगर वो दोषी पाया जाता है तो उसे भारत के खिलाफ देशद्रोह के लिए कठोर से कठोर सजा दी जानी चाहिए.''

ट्वीट के साथ ही राहुल गांधी ने एक पोस्टर शेयर किया है जिसमें चार सवाल पूछे गए हैं. इसमें पूछा गया है कि दविंदर सिंह मामले में पीएम, गृहमंत्री और एनएसए क्यों चुप हैं. दूसरा सवाल है कि पुलवामा हमले में दविंदर सिंह की क्या भूमिका थी. तीसरा सवाल है कि उसने कितने दूसरे आतंकियों की मदद की है. चौथा सवाल है कि उसे कौन और क्यों बचा रहा था?

उधर देविंदर सिंह मामले की जांच के लिए (एनआईए) की टीम कश्मीर पहुंच गई है. एनआईए की टीम दविंदर सिंह को एक महीने की रिमांड पर भी ले सकती है. वहीं, जांच एजेंसिया दविंदर सिंह का पिछले 10 सालों का इनकम टैक्स रिटर्न रिकॉर्ड खंगाल रही हैं. जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ-साथ कई और एजेंसी अभी पूछताछ कर रही हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जापान भारत की 'ग्रोथ स्टोरी' का अहम हिस्सेदार', सनाए ताकाची के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले PM मोदी?
'जापान भारत की 'ग्रोथ स्टोरी' का अहम हिस्सेदार', सनाए ताकाची के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले PM मोदी?
Explained: भारत-पाकिस्तान के रिश्ते सुधरना कितना मुमकिन? क्यों यह आसान काम नहीं रहा, इससे हमें क्या फायदा?
भारत-PAK के रिश्ते सुधरना कितना मुमकिन? क्यों यह आसान काम नहीं रहा, इससे हमें क्या फायदा?
ममता बनर्जी से छिनेगी TMC? चुनाव आयोग से मिला बागी सांसदों का गुट, दो-तिहाई MLA के समर्थन का दावा
ममता बनर्जी से छिनेगी TMC? चुनाव आयोग से मिला बागी सांसदों का गुट, दो-तिहाई MLA के समर्थन का दावा
Delhi Terror Conspiracy: ISI के नेटवर्क का पर्दाफाश, दिल्ली में हमले की साजिश रच रहे 4 आरोपी गिरफ्तार
ISI के नेटवर्क का पर्दाफाश, दिल्ली में हमले की साजिश रच रहे 4 आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान
Siya Goyal का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट? कोर्ट पहुंची Pune Police
WhatsApp के नए फीचर यूजरनेम पर सरकार ने क्यों लगाया बैन?
बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
MP की जिस दतिया सीट से अयोग्य घोषित हुए कांग्रेस के राजेंद्र, वहां उपचुनाव का ऐलान, आ गई तारीख
MP की जिस दतिया सीट से अयोग्य घोषित हुए कांग्रेस के राजेंद्र, वहां उपचुनाव का ऐलान, आ गई तारीख
Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi: 'सिर्फ 6 रन...' संजू सैमसन कब तक ऐसे फ्लॉप रहेंगे? वैभव सूर्यवंशी की 'प्लेइंग-11' में होने वाली है एंट्री!
'सिर्फ 6 रन...' संजू सैमसन कब तक ऐसे फ्लॉप रहेंगे? वैभव सूर्यवंशी की 'प्लेइंग-11' में होने वाली है एंट्री!
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
Super Subbu Review: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज, अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाती फिर संभलती कहानी
सुपर सुब्बू रिव्यू: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
Over Height DJ Viral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठकर जा रहा था डीजेवाला, पेड़ से टकराकर गिरा नीचे; देखें वीडियो
ओवरहाइट DJ पर बैठकर जा रहा था डीजेवाला, पेड़ से टकराकर गिरा नीचे; देखें वीडियो
CBSE Compartment Exam: CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget