एक्सप्लोरर

उन्नाव-कठुआ रेप कांड: कांग्रेस अध्यक्ष को स्मृति का जवाब, 'राहुल को सत्ता हथियाना है'

कई दिनों के नाटकीय घटनाक्रम के बाद सीबीआई की टीम और लखनऊ पुलिस ने साझा ऑपरेशन में आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर को सुबह साढ़े चार बजे गिरफ्तार कर लिया.

नई दिल्ली: उन्नाव और कठुआ में बलात्कार की घटना पर विपक्ष पूरी तरह मोदी सरकार पर हमलावर है. राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस ने कल आधी रात में इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकाला. इस दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. अब राहुल गांधी के बयान का जवाब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिया है. ईरानी ने कहा कि राजनीति के गलियारों में सत्ता हथियाने के लिए इस तरह के कई प्रयोग प्रचलित हैं.

राहुल गांधी ने क्या कहा? कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी ने मोदी सरकार को बेटी बचाने वाला वादा याद दिलाया. राहुल गांधी ने कहा, ''मोदी सरकार का 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का नारा तो ठीक है लेकिन इस समय सबसे ज्यादा हमले बेटियों पर हो रहे हैं. मोदी सरकार को इस दिशा में कड़े कदम उठाने चाहिए ताकि अपराधियों को इससे सबक मिले. महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हमले बढ़ रहे हैं और आज महिलाओं को बाहर निकलने में भी डर लग रहा है.''

राहुल गांधी को स्मृति ईरानी का जवाब राहुल गांधी के आरोपों का जवाब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिया. उन्होंने कहा, ''बीजेपी ने अपील की है कि कानून और प्रशासन विधिवत संविधान की मर्यादा में रहकर काम करें. कुछ लोग हैं जो इसका राजनीतिकरण करना चाहते हैं. ये राजनीतिकरण अपेक्षित भी है क्योंकि राजनीति के गलियारों में सत्ता हथियाने के लिए इस तरह के कई प्रयोग प्रचलित हैं. एक महिला होने के नाते मेरा मानना है कि इस तरह 'विक्टिम शेमिंग' ना करें."

उन्नाव रेप कांड: सीबीआई ने विधायक को गिरफ्तार किया, पूछताछ जारी उन्नाव गैंगरेप मामले में योगी सरकार की लिपापोती, सियासी खींचतान और कई दिनों के नाटकीय घटनाक्रम के बाद सीबीआई की टीम ने आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर को सुबह साढ़े चार बजे गिरफ्तार कर लिया.

कुलदीप सेंगर को बेहद नाटकीय घटनाक्रम के बाद लखनऊ में उनके इंदिरा नगर इलाके के घर से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद भी दबंग विधायक की अकड़ देखने को मिली. मीडिया के सामने उसने कहा कि वो खुद सीबीआई के अधिकारियों से मिलने आया है.

बता दें कि सेंगर के खिलाफ बुधवार रात 2.30 बजे एफआईआर दर्ज की गई थी. उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में भी मामला दर्ज है. गिरफ्तार किए गए विधायक को फिलहाल सीबीआई के लखनऊ मुख्यालय में रखा गया है और पूचताछ जारी है. सीबीआई इस मामले के सभी पहलुओं को खंगाल रही है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
US Tariff Row: बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget