एक्सप्लोरर

Vote Theft Issue: राहुल गांधी के उठाए 'वोट चोरी' को विपक्ष बनाएगा राष्ट्रीय मुद्दा, जानें क्या है कांग्रेस का पूरा प्लान

Vote Theft Issue: बिहार SIR और चुनाव आयोग का विरोध कर रहे तमाम विपक्षी दलों को लगता है कि वोट चोरी के इस मुद्दे पर वो बीजेपी और केंद्र की मोदी सरकार को घेरने में क़ामयाब हो पाएंगे.

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी लगातार चुनाव आयोग पर धांधली के आरोपों को लेकर हमलावर हैं. हाल ही में उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस के ज़रिये कर्नाटक के महादेवपुरा विधानसभा सीट से जुड़ी वोटर लिस्ट जारी कर चुनाव आयोग पर धांधली का बड़ा आरोप लगाया था. इस दौरान राहुल गांधी ने ये भी दावा किया कि ये सिर्फ एक सीट पर नहीं बल्कि लोकसभा चुनावों के दौरान कई सीटों पर धांधली हुई है, जिसके बाद से कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के सभी दल चुनाव आयोग और मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं. 

इस दौरान सूत्रों से इससे जुड़ी एक और बड़ी जानकारी सामने आ रही है. सूत्रों के मुताबिक़ राहुल गांधी वोट चोरी से जुड़े आरोपों को लेकर 48 लोकसभा सीटों की वोटर लिस्ट में धांधली का आंकड़ा भी जल्द जारी कर सकते है. सूत्रों ने यह भी बताया कि इन लोकसभा सीटों से जुड़े तथ्य राहुल गांधी 7-8 हिस्सों में जारी करेंगे. ये कुछ उसी तरह होगा जिस तरह कर्नाटक और महाराष्ट्र चुनाव को लेकर कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेन्स की थी और इसके बाद इंडिया ब्लॉक के सभी नेताओं को इसको लेकर एक प्रजेंटेशन भी दी थी. 

मोदी सरकार को घेरने में जुटा विपक्ष
बिहार SIR और चुनाव आयोग का विरोध कर रहे तमाम विपक्षी दलों को लगता है कि वोट चोरी के इस मुद्दे पर वो बीजेपी और केंद्र की मोदी सरकार को घेरने में क़ामयाब हो पाएंगे, जिसका फ़ायदा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगा. यही वजह है कि अब कांग्रेस इसे एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तौर पर शुरू करने जा रही है. 

कांग्रेस मुख्यालय में मंगलवार (12 अगस्त, 2025) को सभी महासचिवों, प्रभारियों और फ्रंटल संगठन प्रमुखों के साथ आलाकमान ने बैठक की और इस बैठक के दौरान राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग को लेकर लगाए गए आरोपों को पूरे देश में किस तरह से फैलाया जाएगा इस पर गहन चर्चा भी हुई. 

कन्हैया कुमार ने बताया प्लान
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बताया कि बैठक में वोट चोरी अभियान के तहत देशव्यापी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गयी. इस बैठक में तय किया गया कि 14 अगस्त की रात सभी जिला मुख्यालयों पर लोकतंत्र बचाओ मशाल जुलूस निकाला जायेगा.  22 अगस्त से 7 सितम्बर तक सभी राज्यों की राजधानी में वोट चोर गद्दी छोड़ रैली होगी और 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक देश भर में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा. 

ये भी पढ़ें

'वोटर लिस्ट में नागरिकों को शामिल करना और निकालना EC का अधिकार', बिहार SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने कही बड़ी बात

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget