एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi Ilhan Omar Meet: राहुल गांधी-इल्हान उमर की मुलाकात पर आखिर हंगामा क्यों है बरपा? ये रही पूरी कहानी

Rahul Gandhi Ilhan Omar meeting: अमेरिका में एक बैठक में अमेरिकी कांग्रेस के कुछ सदस्य, जिनमें इल्हान उमर भी शामिल थीं. ये डेलिगेशन राहुल गांधी से मिला. इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक चर्चा गर्म हो गई.

Gurpatwant Pannu Rahul Gandhi statement: राहुल गांधी की अमेरिकी सांसद इल्हान उमर से मुलाकात पर भारत में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. इस मुलाकात के बाद सत्तारूढ़ बीजेपी ने इसे लेकर सवाल उठाए हैं. विवाद तब और बढ़ गया जब खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत पन्नू ने राहुल गांधी के बयान को सही बताया. इसके बाद सरकार ने 'सिख फॉर जस्टिस' पर प्रतिबंध को अगले 5 सालों के लिए बढ़ा दिया.

राहुल गांधी ने अमेरिका दौरे के दौरान अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और उनके बयानों ने भारत में सुर्खियां बटोरीं. वॉशिंगटन डीसी में आयोजित एक बैठक में, अमेरिकी कांग्रेस के कुछ सदस्य, जिनमें इल्हान उमर भी शामिल थीं. इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक चर्चा गर्म हो गई. विपक्षी दल इस मुलाकात को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं और इसे देश की सुरक्षा से जोड़ रहे हैं. इस पूरे घटनाक्रम ने भारतीय राजनीति में एक नई बहस को जन्म दिया है, जिसमें विपक्ष और सरकार के बीच तल्खी और बढ़ गई है.

गुरपतवंत पन्नू ने क्या कहा कि मच गया हंगामा?

राहुल गांधी ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के कार्यक्रम में कहा था, "आपको यह समझना होगा कि लड़ाई राजनीति के बारे में नहीं है. ये काफी सतही है. लड़ाई इस बात को लेकर है कि क्या किसी सिख को अपनी पगड़ी पहनने या भारत में गुरुद्वारे जाने की अनुमति दी जाएगी. यह सिर्फ सिखों के लिए नहीं है, बल्कि सभी धर्मों के लिए है. मैं यहां तमिलनाडु, पंजाब, हरियाणा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल और महाराष्ट्र के लोगों को देखता हूं. ये सिर्फ नाम नहीं हैं; वे आपके इतिहास, भाषा और परंपराओं का प्रतिनिधित्व करते हैं."

कांग्रेस नेता के इस बयान पर खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने राहुल गांधी के सिखों पर दिए गए बयान की तारीफ की है. उसने कहा कि राहुल गांधी ने साहसिक बयान दिया है. पन्नू ने कहा कि राहुल गांधी का बयान सिख फॉर जस्टिस की अलग खालिस्तान देश की मांग को जायज ठहराता है.

इल्हान उमर से मुलाकात पर बीजेपी ने घेरा

वॉशिंगटन डीसी में मिनसोटा से अमेरिकी सांसद इल्हान उमर से राहुल गांधी की मुलाकात के बाद देश में हंगामा पसर गया. बीजेपी ने इल्हान उमर को भारत विरोधी बताया है. भारत सरकार ने पहले भी उमर पर पाकिस्तान की हिमायती होने का आरोप लगाया है. इल्हान मूल रूप से सोमालिया की हैं. सोमालिया से पलायन कर उनका परिवार अमरीका में शरणार्थी के तौर पर बस गया था. इल्हान हिजाब पहनने वाली कांग्रेस की पहली नेता हैं.

इल्हान ने पिछले साल भारत-कनाडा विवाद के बीच भी भारत के खिलाफ टिप्पणी की थी. इल्हान उमर साल 2022 में पाकिस्तान जा चुकी हैं. वहां उन्होंने इमरान खान और शहबाज शरीफ से मुलाकात की थी. इस दौरान वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर भी गई थी. तब भारत सरकार ने इसकी आलोचना की थी और उनके दौरे को पाकिस्तान की ओर प्रायोजित बताया था. साल 2019 में भी उन्हें 9/11 हमले पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था.

ये भी पढ़ें:

किसने दे डाली राहुल गांधी की हत्या की धमकी! कांग्रेस दर्ज कराएगी FIR, समझें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी कर रहे CCS की बड़ी बैठक, NSA डोभाल भी मौजूद, क्या है प्लान?
पीएम मोदी कर रहे CCS की बड़ी बैठक, NSA डोभाल भी मौजूद, क्या है प्लान?
अब स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य में बड़ा फैसला ले सकती है सरकार
अब स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य में बड़ा फैसला ले सकती है सरकार
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
Xप्लेन: 5 दिन बाद भी शोर! CJP आंदोलन खत्म होकर भी क्यों नहीं थम रहा?
5 दिन बाद भी शोर! CJP आंदोलन खत्म होकर भी क्यों नहीं थम रहा?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget