एक्सप्लोरर

नेहरू पर राजनाथ के भाषण से राहुल ने मोदी पर साधा निशाना, कहा- 'सत्ता को सच बताने के लिए आपका शुक्रिया'

प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले बुधवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान कहा था, ‘‘कैसे कोई नेता कह सकता है कि भारत को पंडित नेहरू और कांग्रेस पार्टी के कारण लोकतंत्र मिला? क्या उन्होंने भारतीय इतिहास को ऐसे ही पढ़ा है? यह कैसा अहंकार है?’

नई दिल्ली: पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से नेहरू-गांधी परिवार पर हमला बोलने पर अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के एक भाषण का वीडियो ट्विटर पर साझा किया है जिसमें राजनाथ देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तारीफ करते नजर आ रहे हैं. राहुल ने 'सच बोलने के लिए' राजनाथ का शुक्रिया भी अदा किया. राहुल ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘सत्ता को सच बताने के लिए राजनाथ सिंह जी आपका शुक्रिया. सत्यमेव जयते.’’ अपने ट्वीट में राहुल ने राजनाथ को भी टैग किया है. केंद्रीय गृह मंत्री ने 2015 में यह भाषण नेहरू जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में दिया था.

 

14 नवंबर 2015 को अपने संबोधन में राजनाथ ने कहा था कि नेहरू ऐसे नेता थे जिन्होंने स्वतंत्रता संघर्ष में हिस्सा लिया और देश में लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में काम किया. राजनाथ ने यह भी कहा था कि नेहरू के शासनकाल में कई विकासशील देशों ने उनके बारे में लिखा और उनकी सराहना की. राहुल और कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार पर अक्सर आरोप लगाती है कि वे नेहरू और उनके उत्तराधिकारियों के योगदान को मिटाना चाहते हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले बुधवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान अपने संबोधन में नेहरू-गांधी परिवार पर निशाना साधा था. मोदी ने कहा था, ‘‘कैसे कोई नेता कह सकता है कि भारत को पंडित नेहरू और कांग्रेस पार्टी के कारण लोकतंत्र मिला? क्या उन्होंने भारतीय इतिहास को ऐसे ही पढ़ा है? यह कैसा अहंकार है?’’ मोदी के इस बयान की चौतरफा आलोचना हुई थी और अब राहुल गांधी ने गृह मंत्री का वीडियो साछा कर पीएम मोदी को घेरा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget