एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi Telangana Visit: राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा- एकजुट रहें, अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Rahul Gandhi in Telangana: राहुल गांधी ने कहा कि हम कांग्रेस पार्टी में हर किसी की बात को सुनना चाहते हैं, लेकिन मीडिया के जरिए नहीं. पार्टी को नुकसान पहुंचाने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Rahul Gandhi Telangana Visit: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तेलंगाना में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को एकजुट रहने का शनिवार को स्पष्ट संदेश दिया और कहा कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को यहां संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी का टिकट सिर्फ उन्हीं को दिया जाएगा, जो क्षेत्र में काम करते हैं. उन्होंने कहा कि जनता से राय लेने के बाद ही टिकट बंटवारे पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा.

गांधी ने कार्यकर्ताओं से कहा, 'हम हर किसी की बात सुनना चाहते हैं, लेकिन मीडिया के माध्यम से नहीं. हम आपकी शिकायतों को पार्टी के अंदर बने तंत्र के तहत सुनेंगे और अगर कोई बिना सोचे-समझे बोलता है और पार्टी को नुकसान पहुंचाता है, तो उसे माफ नहीं किया जाएगा.' उन्होंने शुक्रवार शाम को किसानों की एक सफल बैठक के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की सराहना की और कहा कि उन सभी के सामूहिक प्रयास और ऊर्जा के कारण ही यह सफलता मिली है.

ये भी पढ़ें - Jammu-Kashmir के कई नेताओं ने थामा 'AAP' का दामन, संजय सिंह ने BJP पर बोला हमला

KCR पर राहुल के बड़े आरोप

गांधी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव को हराने के लिए युवाओं से कांग्रेस में शामिल होने की अपील की. उन्होंने आरोप लगाया कि राव ने राज्य के लोगों के सपने नष्ट कर दिये. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सोनिया गांधी ने तेलंगाना के लोगों की बेहतरी का सपना देखा था और इसे (तेलंगाना को) राज्य का दर्जा दिया था, यद्यपि पार्टी को चुनाव में नुकसान उठाना पड़ा था. गांधी ने कहा, 'लेकिन हम सच्चाई के लिए आपकी लड़ाई में साथ खड़े थे. मैं तेलंगाना के आपके सपने को पूरा करना चाहता हूं और राज्य के लोगों के साथ काम करना चाहता हूं.'

ये गलती बिल्कुल न करें

गांधी ने कहा, 'हैदराबाद में बैठने या दिल्ली आने की गलती न करें. कड़ी मेहनत करें और लोगों तक पहुंचें. ये जनता ही है, जो आपको टिकट दिलाएगी.' उन्होंने जोर देकर कहा कि एकता सर्वोपरि है और पार्टी कार्यकर्ताओं को टिकट (हासिल करने) को हल्के में नहीं लेना चाहिए. तेलंगाना में टीआरएस सत्ता में है, जहां 2024 में चुनाव प्रस्तावित हैं.

दौरे पर क्या रहा खास

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने गांधी का स्वागत किया और पार्टी कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के संदेश और किसानों को कर्ज माफी सहित विभिन्न वादों पर वारंगल घोषणा पत्र से संबंधित संदेश प्रसारित करने को कहा. गांधी ने इससे पहले स्थानीय जेल में बंद एनएसयूआई नेताओं से मुलाकात की. उस्मानिया विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ बातचीत के लिए गांधी को अनुमति नहीं देने के विरोध में किये गये प्रदर्शनों के कारण उन्हें जेल में डाल दिया गया था. गांधी ने अविभाजित आंध्र प्रदेश के पहले दलित मुख्यमंत्री दामोदरन संजीवैया को श्रद्धांजलि भी दी.

Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी मस्जिद के मामले में फैसला सुरक्षित, सर्वे का काम रहेगा जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget