एक्सप्लोरर

राहुल गांधी का पीएम पर हमला, कहा- देश को बर्बाद कर रहे हैं मोदी, जल्द टूटेगा भ्रम

कांग्रेस नेता चीन, कोराना वायरस जैसे मुद्दों पर मोदी सरकार को लगातार निशाने पर ले रहे हैं. इस बार उन्होंने नोटबंदी, जीएसटी जैसे मुद्दों को उठाया है.

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. एबीपी न्यूज की एक खबर को अपने ऑफिशियल अकाउंट से ट्वीट करते हुए राहुल ने कहा, मोदी देश को बर्बाद कर रहे हैं. नोटबंदी, जीएसटी, कोरोना महामारी में दुर्व्यवस्था, अर्थव्यवस्था और रोजगार का सत्यानाश. उनकी पूंजीवादी मीडिया ने एक मायाजाल रचा है. ये भ्रम जल्द ही टूटेगा.''

इससे पहले राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर राफेल की कीमत, संख्या और कॉन्ट्रैक्ट को लेकर तीन सवाल पूछे थे. उन्होंने पूछा था कि प्रत्येक विमान की कीमत 526 करोड़ की बजाए 1670 करोड़ क्यों दी गई? 126 की बजाए सिर्फ 36 विमान ही क्यों खरीदे? एचएएल की बजाए दिवालिया अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ का कांट्रैक्ट क्यों दिया गया?

पीएफ को लेकर भी मोदी सरकार को निशाने पर ले चुके हैं राहुल गांधी इतना ही नहीं राहुल ने पीएफ को लेकर भी मोदी सरकार को निशाने पर लिया था. राहुल ने पिछले कुछ महीनों में लाखों लोगों के अपनी भविष्य निधि (PF) से पैसे निकालने से जुड़ी खबर का हवाला देते हुए आरोप लगाया था कि कोरोना वायरस महामारी को रोकने में विफल रहने वाली सरकार अब भी लोगों को ‘शानदार झूठे सपने’ दिखा रही है.

उन्होंने ट्वीट किया था, ‘‘नौकरी छीन ली, जमा पूंजी हड़प ली, बीमारी भी फैलने से नहीं रोक पाए. मगर वो शानदार झूठे सपने दिखाते हैं.’’

राहुल गांधी ने जो खबर शेयर की उसके मुताबिक, अप्रैल से जुलाई तक 80 लाख लोगों ने भविष्य निधि से 30 हजार करोड़ रूपये निकाले हैं. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) करीब 10 लाख करोड़ के कोष का प्रबंधन करता है और इससे संबद्ध लोगों की संख्या करीब 6 करोड़ है.

राहुल ने कहा था- चीनी घुसपैठ की बात झुठलाने वाले राष्ट्रवादी नहीं लद्दाख में चीनी सेना के अतिक्रमण को लेकर मोदी सरकार को लगातार घेर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि चीनी घुसपैठ को झुठलाने वाले लोग राष्ट्रवादी नहीं हैं. राहुल ने कहा कि चीन के भारत में घुस आने की बात से उनका खून खौलता है और इस बारे में वह केवल सच बोलेंगे भले ही इसका राजनीतिक खामियाजा उन्हें क्यों ना भुगतना पड़े.

राम मंदिर भूमिपूजन से पहले बोले कल्याण सिंह- फैसले पर गर्व, गोली चलवा देता तो मलाल होता भारत में कोरोना के छह महीने पूरे, क्या खोया-क्या पाया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget