एक्सप्लोरर

Explained: भारत में कोरोना के छह महीने पूरे, क्या खोया-क्या पाया?

30 जुलाई को कोरोना को भारत में दाखिल हुए छह महीने पूरे हो गए. भारत में 30 जनवरी, 2020 को कोरोना का पहला मामला सामने आया था. तब से अब तक छह महीने का वक्त बीत चुका है. इस दौरान भारत ने बहुत कुछ खोया है. कुछ उपलब्धियां भी हाथ लगी हैं तो कुछ नाकामियां भी.

नई दिल्ली: 30 जुलाई, 2020 को भारत में कोरोना के छह महीने पूरे हो गए हैं. पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमण के आंकड़ों पर नज़र रखने वाली वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के मुताबिक ठीक छह महीने के बाद भारत में कोरोना संक्रमण का कुल आंकड़ा 1,583,793 पहुंच गया है. मौतों का कुल आंकड़ा 35,000 के पास पहुंच गया है. कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 1,020,582 है और अब भी देश में 528,242 ऐक्टिव केस हैं. अगर दुनिया के दूसरे मुल्कों से तुलना करें तो भारत फिलहाल संक्रमण के मामले में तीसरे पायदान पर खड़ा है.

संक्रमण के मामले में अमेरिका पहले नंबर पर कोरोना संक्रमण के मामले में अमेरिका पहले नंबर पर है. अमेरिका में कोरोना का पहला मामला भारत से 10 दिन पहले सामने आया था. वहां पर 20 जनवरी को वॉशिंगटन के एक शख्स में कोरोना की पुष्टि हुई थी. तब से अब तक कुल 4,526,481 मामले सामने आए हैं. कुल 152,929 लोगों की मौत हुई है. 2,212,227 लोग बीमारी से ठीक हुए हैं और अब भी 2,161,325 लोगों का इलाज चल रहा है. दूसरे नंबर पर है ब्राजील. वहां 25 फरवरी को साओ पोलो में पहला केस दर्ज किया गया था. यानि वहां भारत की तुलना में 25 दिन बाद कोरोना ने दस्तक दी थी. वहां अब तक कुल 24,98668 मामले सामने आ चुके हैं. कुल 88,792 लोगों की मौत हुई है. 1,721,560 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं और अब भी 688,316 लोगों का इलाज चल रहा है.

कई गुना बेहतर स्थिति में भारत अगर इन दोनों देशों की आबादी के मुकाबले भारत की आबादी की तुलना करें, तो हम कई गुना बेहतर स्थिति में हैं. अमेरिका की आबादी महज 33 करोड़ है. ब्राजील की भी आबादी महज 21 करोड़ के आस पास है, वहीं भारत की आबादी करीब 130 करोड़ है. लेकिन कुछ तथ्य और हैं, जिनसे मुंह नहीं मोड़ा जा सकता है. अमेरिका में हर 10 लाख की आबादी पर 1,69,553 लोगों की जांच हुई है. ब्राजील में भी हर 10 लाख की आबादी पर 59,251 लोगों की जांच हुई है. जबकि भारत में हर 10 लाख की आबादी पर महज 13,000 लोगों की ही जांच हो रही है. और इस मामले में भारत दुनिया के कई और देशों से कई गुना पीछे है.

कहां कितनी आबादी पर कितने टेस्ट ब्रिटेन में हर 10 लाख की आबादी पर करीब 2 लाख टेस्ट हो रहे हैं. रूस में 1 लाख 80 हजार, स्पेन में डेढ़ लाख टेस्ट हो रहे हैं. सऊदी अरब भी हर 10 लाख लोगों में से एक लाख लोगों की जांच कर रहा है. कनाडा, कतर और कजाकिस्तान जैसे देश भी एक लाख से ज्यादा टेस्ट कर रहा है, जबकि भारत में ये आंकड़ा 20 हजार तक भी नहीं पहुंच पाया है. और ये स्थिति तब है, जब भारत में कोरोना को दाखिल हुए छह महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है. अगर अपने आस-पास के देशों पर नज़र डालेंगे तो दिखेंगे पाकिस्तान, बांग्लादेश, फिलिपिंस, इक्वाडोर और बोलिविया जैसे देश, जिनसे भारत जैसे देश की तुलना करने का कोई तुक नहीं बनता है. लेकिन कोरोना के मामले में तो फिलहाल की हकीकत यही है.

भारत की सबसे बड़ी उपलब्धि, मौत की दर में कमी हालांकि ऐसा नहीं है कि इन छह महीनों में भारत ने उपलब्धि हासिल नहीं की है. भारत की सबसे बड़ी उपलब्धि ये है कि इसने मौत की दर को कम किया है. भारत में कोरोना से होने वाली मौतों की दर 2.23 फीसदी है, जबकि दुनिया में ये औसत 4 फीसदी का है. इस लिहाज से भारत बेहतर स्थिति में है. भारत में कोरोना का रिकवरी रेट भी 64.51 फीसदी तक पहुंच गया है. भारत में हर दिन करीब साढ़े चार लाख सैंपल की जांच हो रही है. इन छह महीनों में भारत ने कुल 1,77,43,740 सैंपल की जांच की है. हर रोज 30 हजार से ज्यादा लोग ठीक होकर अपने घरों को जा रहे हैं. ठीक होने वालों का आंकड़ा और बीमार होने वालों के आंकड़े का अंतर भी लगातार बढ़ रहा है. इसके अलावा भारत ने वैक्सीन बनाने की ओर भी अपने कदम बढ़ा दिए हैं. यहां पर वैक्सीन के दो फेज का ट्रायल पूरा हो चुका है और तीसरे फेज का ट्रायल शुरू हो गया है. ये वो उपलब्धियां हैं, जिनपर हम गर्व कर सकते हैं.

पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 52 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले लेकिन जैसे ही नज़र आंकड़ों पर जाती है, ये गर्व खत्म हो जाता है. पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 52 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले बढ़े हैं. इससे पहले सबसे ज्यादा 49,931 मामले 27 जुलाई को दर्ज किए गए थे. राज्यों के आंकड़े देखने पर पता चलता है कि स्थितियां कितनी खराब होती जा रही हैं. अभी तक हर रोज सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज महाराष्ट्र में मिल रहे थे, लेकिन अब महाराष्ट्र की जगह ले ली है आंध्र प्रदेश ने. वहां पिछले 24 घंटे में 7948 नए केस सामने आए हैं. दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है, जहां 7717 मामले सामने आए हैं. तीसरा नंबर है तमिलनाडु का, जहां 6972 मामले सामने आए हैं. कर्नाटक में भी पांच हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं. उत्तर प्रदेश में भी 3400 से ज्यादा मामले सामने आए हैं. तेलंगाना, मिजोरम और लक्षद्वीप तीन ऐसे राज्य हैं, जहां पिछले 24 घंटे में कोई नया केस सामने नहीं आया है.

रही बात दुनिया के दूसरे देशों की, तो पिछले 24 घंटे में सामने आए नए केसों के लिहाज से भारत अब पहले नंबर पर पहुंच गया है. अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 32 हजार केस सामने आए हैं, जबकि ब्राजील में ये आंकड़ा 14 हजार के आस-पास है. वहीं भारत में केस 48 हजार के पार हैं. अब इन आंकड़ों के आधार पर आप आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं कि पिछले छह महीने में भारत ने क्या खोया है और क्या पाया है.

देश में कोरोना के 6 महीने पूरे, बढ़ता जा रहा है दर्द, 24 घंटे में 52 हजार से ज्यादा मामले सामने आए

दुनियाभर में कोरोना का आतंक, पिछले 24 घंटे में 2.80 लाख मामले बढ़े और 6649 लोगों की मौत
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget