एक्सप्लोरर

राहुल गांधी ने अनंतनाग में कश्मीरी पंडितों से किया बड़ा वादा! बोले- 'बीजेपी ने सिर्फ ठगा'

J&K Assembly Election 2024: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि वे कश्मीरी पंडितों का मुद्दा संसद में उठाएंगें. इस दौरान उन्होंने जम्मू कश्मीर को स्टेटहु़ड देने का भी वादा किया.

J&K Jammu Kashmir Assembly Election 2024: जम्मू कश्मीर में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक सरगरमी भी तेज हो रही है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अनंतनाग में बुधवार (4 अगस्त 2024) को जम्मू-कश्मीर चुनाव को लेकर चार्जशीट लॉन्च की. इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जाति जनगणना और कश्मीरी पंडितों सहित कई मुद्दों पर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा. 

कश्मीरी पंडित को लेकर राहुल गांधी का बयान

कश्मीरी पंडित को लेकर सांसद राहुल गांधी ने कहा, "हमारे कश्मीरी पंडित भाई का बीजेपी ने फायदा उठाया है. हम आपके साथ खड़े हैं. हमारी सरकार आएगी तो हम आपको साथ लेकर मिलाकर हम आगे बढ़ेंगे. हम आपसे जुड़ना चाहते हैं. सबलोग भाईचारे के साथ आगे बढेंगे. आपका हमारा खून का रिश्ता है, ये राजनीतिक रिश्ता नहीं है. चाहे राजीव गांधी हों, इंदिरा गांधी हों या जवाहरलाल नेहरू हों ये बहुत पुराना रिश्ता है, जो भी आप चाहें मेरे दरवाजे आपके लिए खुले हुए हैं. मैं आपके मुद्दे, आपके दुख, आपका दर्द वो सब संसद में उठाना चाहता हूं."

राहुल गांधी ने फिर उठाया जाति जनगणना का मुद्दा

जाति जनगणना को लेकर कांग्रेस सांसद ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "पहले बीजेपी ने कहा कि जातिगत जनगणना नहीं होगी, लेकिन कांग्रेस ने कहा कि जाति जनगणना होगी, तो अब आरएसएस कह रही है जातिगत जनगणना सही बात है. फिर उन्होंने लेटरल एंट्री की बात की, लेकिन जैसे ही हमने संसद में लेटरल एंट्री के खिलाफ आवाज उठाई, बीजेपी ने कहा कि लेटरल एंट्री नहीं होगी."

'जम्मू कश्मीर को मिलना चाहिए स्टेटहु़ड'

कांग्रेस सांसद ने कहा, "पहले बिहार हुआ करता था, फिर झारखंड बनाया गया. उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड और आंध्र प्रदेश से तेलंगाना बन गया. जब हम यूटी को स्टेट बनाते हैं तो अधिकारों को गहराई से उतारते हैं. अगर हम स्टेट को यूटी बनाते हैं तो अधिकारों को छीना जाता है. यूटी और स्टेट में फर्क होता है, स्टेट में असेंबली होती है, लोगों की आवाज होती है, उनके अधिकार होते हैं. पहली बार एक स्टेट से उसका अधिकार छीना गया है."

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बोले, "सिर्फ कांग्रेस पार्टी और नेशनल कॉन्फ्रेंस की ही नहीं, बल्कि पूरे हिंदुस्तान के नागरिकों की जिम्मेदारी है कि जम्मू कश्मीर के लोगों को स्टेटहु़ड वापस मिलना चाहिए. इंडिया गठबंधन की जो सरकार आएगी उसका पहला काम होगा आपको स्टेटहुड देना होगा.ठ

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, "यहां (जम्मू और कश्मीर) कहा जाता है कि एलजी जम्मू-कश्मीर को चलाते हैं, लेकिन सचमुच में एलजी शब्द गलत है. जैसे पहले राजा-महाराजा होते थे वैसे ही ये 21वीं सदी के राजा हैं. वे जो करना चाहते हैं वह करते हैं. बिजली का पैसा आपसे ले लेते हैं, बिजली का पैसा आपसे ले लेते हैं, आपका अधिकार ले लेते हैं, वहां के बिजनेस को दबा देंगे और पूरा का पूरा फायदा बीजेपी आरएसएस के कनेक्टेड लोगों को मिलता है. पूरे देंश में बीजेपी और आरएसएस लोकतंत्र पर आक्रमण कर रहा है. सभी संस्थानों पर कब्जा कर रहे हैं और पूरा का पूरा फायदा दो-तीन उद्योगपतियों को देते हैं."

ये भी पढ़ें : 'छुट्टियों की सैलरी लेना कितना मुश्किल होता है, और आप...', जस्टिस नागरत्ना के जवाब ने कर दी सिविल जज की बोलती बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
स्वतंत्रता दिवस पर ड्रोन हमले की आशंका, भारत-पाक सीमा पर चला सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवस पर ड्रोन हमले की आशंका, भारत-पाक सीमा पर चला सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन
रेवंत रेड्डी ने BRS पर काला जादू करने का आरोप लगाया, बोले- भगवान हमारे साथ…
रेवंत रेड्डी ने BRS पर काला जादू करने का आरोप लगाया, बोले- भगवान हमारे साथ…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Embed widget