एक्सप्लोरर

राहुल गांधी का बीजेपी पर हमला, 'दुनिया का सुपर पावर इंग्लैंड कांग्रेस मुक्त भारत नहीं कर पाया और ये...'

Rahul Gandhi On BJP: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लगाए गए राजनीतिक नारे 'कांग्रेस मुक्त भारत' का जिक्र करते हुए बीजेपी पर पलटवार किया है.

Rahul Gandhi Attacks BJP: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार (1 सितंबर) को यह कहते हुए बीजेपी पर हमला बोला कि जब एक समय दुनिया का सुपर पावर रहा इंग्लैंड 'कांग्रेस मुक्त भारत' नहीं कर पाया था तो पीएम मोदी यह कैसे करेंगे.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मुंबई में कहा, ''मोदी जी आए तो उन्होंने कहा- कांग्रेस मुक्त भारत, याद है आपको नारा. अब दुनिया का सुपर पावर जो था, इंग्लैंड था, वो कांग्रेस मुक्त भारत नहीं कर पाया, मोदी कैसे करेंगे.''

राहुल गांधी ने आगे कहा, ''मतलब जो दुनिया का सुपर पावर था, जो आज अमेरिका है, उस समय इंग्लैंड था, वो कांग्रेस को मिटा नहीं पाया, उल्टा कांग्रेस ने उसको मिटाकर बाहर भगा दिया और मोदी जी सोचते हैं कि उनका और अडानी जी का रिश्ता कांग्रेस को मिटा देगा. मतलब सोचते हैं कि अडानी जी का पैसा कांग्रेस पार्टी को मिटा सकता है...''

राहुल गांधी का वीडियो

कांग्रेस बब्बर शेर की पार्टी- राहुल गांधी 

राहुल गांधी ने कहा, ''कहते हैं कांग्रेस में दम नहीं है, दम नहीं है तो कर्नाटक में बीजेपी को किसने पटका. महाराष्ट्र में कौन सी पार्टी है जो नहीं टूटी, वो हमारी पार्टी है. ये बब्बर शेर की पार्टी है, शेरनिया भी हैं, ये डरती नहीं. महाराष्ट्र में बीजेपी की सफाई होने वाली है.''

उन्होंने कहा, ''हम बीजेपी को हराने वाले हैं. सीनियर लीडर तो हैं, लेकिन कार्यकर्ता को सबसे पहले रिवार्ड्स देना चाहिए. वही हमें जिताते हैं.'' राहुल ने कहा, ''हम दुश्मन के घर में जाकर नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल देते हैं.''

बता दें कि राहुल गांधी विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस' (INDIA) की बैठक में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचे थे. गठबंधन की बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को हुई, जिसमें गठबंधन की एक समन्वय समिति भी बनाई गई है. बैठक के बाद इसमें शामिल कई पार्टियों के नेताओं ने मीडिया को संबोधित करते हुए बीजेपी के खिलाफ एकजुटता का संदेश दोहराया.

यह भी पढ़ें- विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक पर बीजेपी बोली, 'इनकी राजनीति ही लेन देन पर आधारित, नहीं था विकास का विजन'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget