एक्सप्लोरर

PM मोदी पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, कहा- रोजगार गायब, 15 लाख गायब और अब राफेल की फाइलें भी गायब

राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला और कहा कि नवाज़ शरीफ, आईएसआई को क्या हमने बुलाया था और हमें पाकिस्तान का पोस्टर ब्वॉय कहा जा रहा है, पोस्टर ब्वॉय वो हैं.

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राफेल समेत तमाम मुद्दों को लेकर जमकर हमला बोला है. राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नई लाइन निकाली है कि सब कुछ गायब हो गया है. 2 करोड़ युवाओं का रोजगार गायब हो गया और जो लोगों के खाते में 15 लाख आने वाले थे वो गायब हो गए. इसके अलावा राफेल की फाइलें भी गायब हो गई. किसानों का पैसा गायब हो गया, डोकलाम गायब हो गया और सरकार ने कुछ नहीं किया.

राहुल गांधी ने ट्वीट कर अंधेर नगरी, चौपट राजा का जिक्र करते हुए लिखा है कि पहले राफेल का पैसा चोरी हुआ, और अब फाईल चोरी हो गई, FIR तो मोदी जी पर होनी चाहिए, पर FIR कर रहे हैं, चोरी पकड़ने वाले मीडिया की, इसे कहते हैं, 'अंधेर नगरी, चौपट राजा'.

राहुल गांधी ने कहा कि 30 हजार करोड़ का घोटाला करने वालो की कोई जांच नहीं होती. सरकार का सिर्फ एक काम है कि कुछ भी करके बस मोदी का बचाव करना है. राफेल का सही दाम गायब हो गया. सिर्फ फाइल ही थोड़ी गायब हुई हैं बल्कि सब गायब हो गया है.

राहुल गांधी ने कहा कि हम सिर्फ इतना कह रहे हैं कि हरेक को न्याय मिलना चाहिए. साफ तौर पर प्रधानमंत्री का नाम घोटाले में सामने आ रहा है उसकी जांच होनी चाहिेए. पधानमंत्री के समानांतर नेगोसिएशन ने राफेल की डिलीवरी में देरी की है. नेगोसिएशन टीम की रिपोर्ट में ये साफ लिखा है. पीएम पर भी कार्रवाई की जाए.

पीएम ने राफेल सौदे में देरी कराई और अपने दोस्त अंबानी को फेवर किया है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि एक तरफ आप कहते हो कि दस्तावेज गायब हैं तो इससे साफ है कि दस्तावेज सही हैं जिनमें लिखा है कि प्रधानमंत्री ऑफिस ने डील के साथ साथ समानांतर नेगोसिएशन किए हैं. इसके अलावा राहुल गांधी ने पीएम के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की माग करते हुए कहा कि ये ठीक है कि जिनका दस्तावेज गायब करने में हाथ है उनके खिलाफ कदम उठाए जाने चाहिए लेकिन पीएमओ जो समानांतर नेगोसिएशन करवा रहा था उसके खिलाफ भी जांच होनी चाहिए.

राहुल गांधी ने ये भी कहा कि क्या नवाज शरीफ को हमने बुलाया था? क्या आईएसआई को हमने बुलाया था और हमें पोस्टर ब्वॉय कहा जा रहा है. वो पाकिस्तान के पोस्टरब्वॉय हैं, हम नहीं.

बीजेपी ने राफेल को पाकिस्तान से जोड़ा, रविशंकर प्रसाद बोले- पाक कहेगा तब मानेंगे राहुल राहुल गांधी के आरोपों को बीजेपी ने पाकिस्तान से जोड़ दिया है. बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, ''राहुल गांधी के इन स्पष्ट झूठों की मैं निंदा करता हूं. वो भारतीय वायुसेना पर भरोसा नहीं करते, वो कैग पर भरोसा नहीं करते. क्या वो पाकिस्तान पर भरोसा करना चाते हैं? वह अनजाने में या जानबूझकर राफेल प्रतियोगियों के हाथों में खेल रहे हैं.''

राफेल डील: फाइलें गायब होने पर राहुल गांधी का हमला, कहा- इसका मतलब आरोप सच्चे हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget