एक्सप्लोरर

राहुल के ‘कश्मीर के हालात खराब’ वाले दावे पर गृह मंत्रालय ने कहा, 6 दिनों में एक भी गोली नहीं चली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए जम्मू कश्मीर में हिंसा की खबरों पर पीएम मोदी से स्थिति साफ करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि कश्मीर में स्थिति कैसी है इस बारे में पीएम को देश को बताना चाहिए. वहीं, गृह मंत्रालय ने कहा है कि राज्य में पुलिस ने पिछले छह दिन में एक भी गोली नहीं चलाई है.

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से सरकार लगातार दावे कर रही है कि प्रदेश में शांति कायम है. सरकार के दावे पर सवालिया निशान लगाते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर में हिंसा की कुछ घटनाओं पर पीएम मोदी से स्थिति साफ करने की मांग की है. इससे पहले शनिवार को कांग्रेस वर्किंग कमिटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में भी जम्मू कश्मीर मसले पर एक रिजॉल्यूशन पास किया गया. इसके जरिए पार्टी ने राज्य की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त की और विपक्षी दलों के एक प्रतिनिधिमंडल को जम्मू कश्मीर जाने देने की मांग उठाई.

कांग्रेस वर्किंग कमिटी ने जम्मू कश्मीर के नेताओं को हिरासत में लिए जाने की भी आलोचना की. जम्मू कश्मीर मसले पर राहुल गांधी ने कहा, ''जम्मू कश्मीर से हिंसा और लोगों के जान जाने की खबरें आ रही हैं. ऐसे में यह बेहद जरूरी हो जाता है कि प्रधानमंत्री स्पष्ट तरीके से देश को बताए कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख केन्द्र शासित प्रदेश में क्या हो रहा है.''

वहीं, गृह मंत्रालय और जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी ने राज्य की वर्तमान स्थिति पर रुख साफ किया है. उन्होंने कहा कि पिछले छह दिनों में पुलिस ने एक भी गोली नहीं चलाई है. पुलिस ने बयान में कहा कि राज्य में शांति है और लोगों को गलत रिपोर्ट पर ध्यान नहीं देना चाहिए. पुलिस ने बताया कि श्रीनगर और आसपास के इलाके में लोग खुशी से ईद की तैयारी कर रहे हैं.

बता दें कि पिछले सप्ताह मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटा दिया जो कि राज्य को विशेषाधिकार देता था. अब जम्मू कश्मीर और लद्दाख दो अलग-अलग केन्द्र शासित प्रदेश हैं. पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि जम्मू कश्मीर में जैसे ही शांति व्यवस्था बहाल होगी इसे पूर्ण राज्य का दर्जा दे दिया जाएगा. हालांकि, उन्होंने यह बिल्कुल स्पष्ट तौर पर कहा कि लद्दाख केन्द्र शासित प्रदेश ही रहेगा.

CM योगी और मनोहर लाल खट्टर रूस यात्रा पर जाएंगे, उद्योग मंत्री पीयूष गोयल करेंगे दल का नेतृत्व

Exclusive: J&K के राज्यपाल की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- आतंकियों का खात्मा होकर क्लीन होगा कश्मीर

CWC बैठक: सोनिया बनीं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष, चिदंबरम के प्रस्ताव पर सभी ने एक सुर में किया समर्थन

पाकिस्तान की बौखलाहट जारी, लाहौर में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा के साथ की गई तोड़फोड़

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget