एक्सप्लोरर

कर्नाटक: बीजेपी सरकार गिरने के बाद बोले राहुल गांधी, 'पीएम खुद भ्रष्टाचारी हैं, विधायकों को खरीदने की कोशिश की'

बता दें कि आज कर्नाटक विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले ही बी एस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया.

नई दिल्ली: आज कर्नाटक में बीजेपी सरकार के गिरते ही कांग्रेस में खुशी की लहर दौड़ गई. इसके बाद राहुल गांधी सामने आए और जमकर पीएम मोदी, अमित शाह को निशाने पर लिया. आज राहुल ने सबसे बड़ा हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं और खुद भ्रष्टाचारी हैं. राहुल गांधी ने कहा, ''प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने खुलेआम कर्नाटक में विधायकों को खरीदने की कोशिश की. प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार खत्म करने की बात करते हैं लेकिन वो खुद भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं और खुद भ्रष्टाचारी हैं.''

बता दें कि आज कर्नाटक विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले ही बी एस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद वो तुरंत विधानसभा से राजभवन राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने चले गए. इसके बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. राहुल ने कहा, ''आज सभी ने देखा कि विधानसभा में बीजेपी के विधायक राष्ट्रगान से पहले उठकर चले गए. यह इस बात का प्रमाण है कि वो किसी संस्था की इज्जत नहीं करते. इसी सोच के खिलाफ हम लड़ रहे हैं.''

कर्नाटक में गिरी #BJP सरकार, Twitterati ने कहा- महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीज़ल, गुस्सा कहीं तो उतरना 

उन्होंने कहा, ''बेहतर होगा कि राज्यपाल वजुभाई वाला इस्तीफा दे, लेकिन मुद्दा उनके इस्तीफे से बड़ा है. आज बीजेपी और आरएसएस हर संस्था पर आक्रमण कर रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी, 'हत्या के आरोपी' अमित शाह और आरएसएस को किसी संस्था की परवाह नहीं है. हम देश की संवैधानिक संस्थाओं को बीजेपी और आरएसएस के हमले से बचाने और बीजेपी को पराजित करने के लिए विपक्षी दलों के साथ मिलकर काम करेंगे.''

कर्नाटक: बीजेपी सरकार गिरने के बाद बोले राहुल गांधी, 'पीएम खुद भ्रष्टाचारी हैं, विधायकों को खरीदने की कोशिश की

बता दें कि राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद कर्नाटक पहला राज्य है जहां कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है. राहुल गांधी आज जब सामने आए तो तीखे हमले किए. उन्होंने ये भी कहा, ''बीजेपी ने गोवा, मणिपुर , कर्नाटक हर जगह जनादेश का अपमान किया. कर्नाटक की जनता, नेताओं और देवगौड़ा को बधाई देता हूँ. उम्मीद है कि बीजेपी और आरएसएस को सबक मिलेगा कि वे लोकतांत्रिक संस्थाओं का अपमान नहीं करेंगे."

यहां पढ़ें: 55 घंटे का पूरा सियासी ड्रामा जिसके अंत में फेल हुए येदुरप्पा

इससे पहले पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि 'ऑपरेशन कमल' विफल रहा. सुरजेवाला ने ट्वीट किया, 'ऑपरेशन कमल विफल रहा. येदियुरप्पा दो दिन के मुख्यमंत्री रहे जैसे कि देश ने पूर्वानुमान लगाया था. उन्होंने सात दिनों के मुख्यमंत्री का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया.' उन्होंने कहा, 'लोकतंत्र जीता, संविधान जीता.'

कर्नाटक: बहुमत में फेल होने के बावजूद बीजेपी के लिए है खुशी का दिन

बता दें कि कर्नाटक में विधानसभा की कुल 224 सीटें हैं इनमें से 222 पर ही चुनाव हुए थे. इस चुनावों में बीजेपी को 104 सीटें मिली थीं. कांग्रेस को 78 और जेडीएस को 38 सीटें मिली थीं. रिजल्ट आने के बाद कांग्रेस और जेडीएस ने हाथ मिला दिया था. लेकिन राज्यपाल ने बीजेपी को सरकार बनाने का न्यौता दिया था. इसके बाद येदुरप्पा मुख्यमंत्री बने और राज्यपाल ने उन्हें 15 दिनों में  बहुमत साबित करने का समय दिया. लेकिन इसी बीच कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई. सुप्रीम कोर्ट ने कल ही इस पर फैसला सुनाते हुए बीजेपी से कर्नाटक में बहुमत साबित करने के लिए कहा था. लेकिन आज फ्लोर टेस्ट से पहले ही येदुरप्ता ने इस्तीफा दे दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी कर रहे CCS की बड़ी बैठक, NSA डोभाल भी मौजूद, क्या है प्लान?
पीएम मोदी कर रहे CCS की बड़ी बैठक, NSA डोभाल भी मौजूद, क्या है प्लान?
अब स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य में बड़ा फैसला ले सकती है सरकार
अब स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य में बड़ा फैसला ले सकती है सरकार
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
Xप्लेन: 5 दिन बाद भी शोर! CJP आंदोलन खत्म होकर भी क्यों नहीं थम रहा?
5 दिन बाद भी शोर! CJP आंदोलन खत्म होकर भी क्यों नहीं थम रहा?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget