एक्सप्लोरर

राहुल गांधी ने भरी संसद में की भविष्यवाणी, 'मेरे भाषण में कभी नहीं आएंगे प्रधानमंत्री मोदी'

Rahul Gandhi on PM Modi: बजट भाषण के दौरान राहुल गांधी ने जाति जनगणना का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि देश का युवा और पिछड़ा वर्ग इस सरकार के बनाए चक्रव्यूह को तोड़ कर रख देगा.

Rahul Gandhi on PM Modi: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को अपने बजट भाषण के दौरान सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला. राहुल गांधी ने इस दौरान ये दावा भी कर दिया कि उनके भाषण के दौरान कभी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में नहीं आने वाले हैं. राहुल गांधी बजट पर बात करते हुए हलवा सेरेमनी की तस्वीर दिखा रहे थे, उसी दौरान उन्होंने जाति जनगणना का मुद्दा उठाया और फिर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर भविष्यवाणी कर दी.

राहुल गांधी ने संसद में बजट के पहले होने वाली हलवा सेरेमनी की एक तस्वीर दिखाई थी. इस तस्वीर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें कोई भी अधिकारी आदिवासी या दलित वर्ग से नहीं है. इसका जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि देश का हलवा बंट रहा है और कोई आदिवासी या दलित वहां मौजूद नहीं है. राहुल गांधी इस बयान के जरिए जाति जनगणना का मुद्दा उठाने की कोशिश कर रहे थे. 

अभिमन्यू नहीं अर्जुन है देश का युवा- राहुल गांधी

इसी दौरान राहुल गांधी ने कहा कि जाति जनगणना से देश बदल जाएगा. राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान चक्रव्यूह को पद्मव्यूह बताया और चेतावनी भरे लफ्जों में कहा कि बीजेपी को अगर लगता है कि देश के युवा और पिछड़े लोग अभिमन्यू हैं और वो इसे भेद नहीं पाएंगे तो उन्हें मैं बता दूं कि देश का युवा और पिछड़ा वर्ग अर्जुन है और वो इस चक्रव्यूह को तोड़ कर रख देगा. 

'इंडिया ने तोड़ उड़ा दिया प्रधानमंत्री का कॉन्फिडेंस'

अपने इस संबोधन में राहुल गांधी ने आगे कहा, "पहला कदम इंडिया गठबंधन ने ले लिया. आपके प्रधानमंत्री के कॉन्फिडेंस को हमने उड़ा दिया. मतलब आपके प्रधानमंत्री भाषण में आ ही नहीं पा रहे हैं और मैं आपको एडवांस में बता देता हूं कि वो मेरे भाषण में कभी आ भी नहीं पाएंगे." बता दें कि सोमवार को राहुल गांधी के संबोधन के दौरान भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में मौजूद नहीं थे.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने संसद में सुनाई कुरुक्षेत्र युद्ध की कहानी, जानें क्यों बोले- 'चक्रव्यूह' का दूसरा नाम 'पद्मव्यूह'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget