एक्सप्लोरर

धारावी मॉडल पर WHO की तारीफ के बाद बोले राहुल गांधी- जनता है शाबाशी की हकदार

WHO के महानिदेशक ने हाल ही में दुनिया के कई देशों के साथ ही धारावी को भी कोरोना वायरस पर नियंत्रण का एक आदर्श मॉडल बताया था और इसकी तारीफ की थी.

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा कोरोना महामारी से निपटने में 'धारावी मॉडल' की तारीफ किये जाने पर शनिवार को कहा कि इस सफलता के लिए वहां की जनता विशेष रूप से शाबाशी की हकदार है. दुनिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्तियों में से एक धारावी में संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट आई है.

पूरी टीम की उपलब्धिः राहुल

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन में साझेदार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल ने ट्वीट किया, “डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए हमारे देश के धारावी मॉडल की प्रशंसा की है. धारावी की इस उपलब्धि के लिए ज़िम्मेदार पूरी टीम और ख़ासतौर पर, वहां की जनता शाबाशी की हक़दार हैं.”

गौरतलब है कि डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घ्रेबेयेसस ने शुक्रवार को जिनेवा में डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि पूरी दुनिया से कई उदाहरण हैं जिसमें दिखा है कि कोरोना वायरस का प्रसार चाहे जितना भी तेज हो, उसे नियंत्रण में लाया जा सकता है.

उन्होंने कहा था, ‘‘इसके कुछ उदाहरण हैं-- इटली, स्पेन और दक्षिण कोरिया तथा मेगासिटी मुंबई की सघन बस्ती धारावी.’’

धारावी दुनिया के लिए प्रेरणाः उद्धव

वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी धारावी मॉडल की तारीफ की. उन्होंने कहा कि धारावी दुनियाभर के लिए प्रेरणा है कि कोरोना को कैसे नियंत्रित करना चाहिए.

महाराष्ट्र में अभी तक कोरोना संक्रमण के 2 लाख 46 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जबकि मृतकों का आंकड़ा 10 हजार को पार कर चुका है. इनमें से अकेले 91 हजार से ज्यादा मामले मुंबई में हैं, जिनमें से 5 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

ये भी पढ़ें

दुनियाभर में जारी है कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटों में आए 2.14 लाख नए मामले, 4996 लोगों ने गंवाई जान

रिद्धिमा ने रणबीर और नीतू कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर से हटाया पर्दा, कहा- अफवाहें फैलाना बंद करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget