एक्सप्लोरर

चुनावी तीर्थ पर राहुल गांधी, पहले अजमेर दरगाह पर चढ़ाई चादर फिर ब्रह्मा मंदिर में की पूजा

राहुल गांधी राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार के सिलसिले में सूबे में हैं. उन्होंने पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में पूजा से पहले अजमेर के ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर अकीकत के फूल और चादर पेश कर जियारत की थी.

पुष्कर (राजस्थान): पांच राज्यों में जारी चुनावी गहमागहमी के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज न सिर्फ धार्मिक होने के सबूत और पुख्ता किये, उन्होंने अपने गोत्र की भी जानकारी सार्वजनिक की. राजस्थान के पुष्कर में उन्होंने ब्रह्मा मंदिर में पूजा अर्चना के दौरान बताया कि वह कौल ब्राह्मण और दत्तात्रेय गोत्र के हैं. दरअसल ब्रह्मा मंदिर में पूजा अर्चना के दौरान गोत्र बताने की परंपरा रही है. बीजेपी राहुल के गोत्र पर सवाल उठाती रही है. कुछ महीने पहले जब कांग्रेस ने दावा किया था कि राहुल गांधी जनेऊधारी पंडित हैं तो बीजेपी ने उनसे गोत्र के बारे में पूछा था.

चुनावी तीर्थ पर राहुल गांधी, पहले अजमेर दरगाह पर चढ़ाई चादर फिर ब्रह्मा मंदिर में की पूजा

राहुल गांधी राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार के सिलसिले में राजस्थान में हैं. उन्होंने पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में पूजा से पहले अजमेर के ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर अकीकत के फूल और चादर पेश कर जियारत की थी. इस अवसर पर राहुल गांधी के साथ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मौजूद थे. दरगाह शरीफ में गांधी परिवार के खादिमों ने राहुल गांधी को परंपरागत तरीके से जियारत करवाई.

चुनावी तीर्थ पर राहुल गांधी, पहले अजमेर दरगाह पर चढ़ाई चादर फिर ब्रह्मा मंदिर में की पूजा

आज सुबह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था, ''अजमेर स्थित ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर शीश झुका कर, आज की राजस्थान यात्रा की शुरुआत होगी. वहाँ से पुष्कर, ब्रह्मा जी के दर्शन करने आऊंगा. आज पोकरण, जालोर और जोधपुर में जनसभाएं होगें.''

आपको बता दें कि राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीटों पर सात दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. चुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी का मुकाबला कांग्रेस से है. दोनों ही पार्टियों के स्टार प्रचारक इन दिनों राजस्थान में डेरा डाले हैं. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के झालवाड़ में चुनावी जनसभा को संबोधित किया.

26/11 आतंकी हमलों से दुनिया हिल गई थी, कांग्रेस उस वक्त भी चुनाव जीतने का खेल खेल रही थी: PM मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget