एक्सप्लोरर

विपक्षी गठबंधन का 'INDIA' कैसे पड़ा? राहुल गांधी ने बताया

बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक खत्म हो गई है. इस बैठक में शामिल हुई विपक्षी पार्टियों ने गठबंधन का नाम तय किया. गठबंधन का नाम INDIA होगा.

Opposition Alliance INDIA: अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले देश की प्रमुख पार्टियां तैयारियों में लगी हुई हैं. बीजेपी के खिलाफ महागठबंधन बनाने में जुटे विपक्षी दलों की दो दिनों तक बेंगलुरु में बैठक हुई. इस बैठक में तय किया गया कि विपक्षी गठबंधन का नाम INDIA  होगा. जिसका मतलब होगा- इंडियन नेशनल डेवेलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस.

विपक्षी गठबंधन का नाम तय हो गया और इसके नाम के पीछे की असल वजह भी सामने आ गई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बताया कि गठबंधन का नाम इंडिया क्यों रखा?

क्या बोले राहुल गांधी?

मीटिंग के बाद राहुल गांधी ने कहा कि हमारी लड़ाई बीजेपी की विचारधारा और सोच के खिलाफ है. वो देश पर आक्रमण कर रहे हैं. बेरोजगारी फैल रही है. देश का पूरा का पूरा धन चुने हुए लोगों के पास जा रहा है और इसलिए जब हम चर्चा कर रहे थे तो हमने आपस में सवाल पूछा कि ये लड़ाई किसके बीच है. ये लड़ाई बीजेपी और देश के लोगों के बीच है. ये लड़ाई नरेंद्र मोदी और INDIA के बीच है.

उन्होंने आगे कहा कि ये लड़ाई विपक्ष और बीजेपी के बीच नहीं है. ये देश की लड़ाई है. इसलिए गठबंधन का नाम INDIA नाम रखा गया. लड़ाई NDA और INDIA के बीच है. सबको पता है कि जब कोई INDIA के खिलाफ खड़ा होता है तो जीत किसकी होगी! राहुल गांधी ने कहा कि चर्चा के दौरान ही ये INDIA नाम निकला. उन्होंने कहा कि अब हम एक “एक्शन प्लान” तैयार करेंगे.

विपक्षी की अगली बैठक मुंबई में

अगले लोकसभा चुनाव में बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी को कड़ी चुनौती देने के मकसद से 26 विपक्षी दलों ने दूसरी बैठक बेंगलुरु में की. इससे पहले 23 जून को पटना में पहली बैठक हुई थी. इस दौरान चुनावी रणनीति, गठबंधन का नाम, सीट बंटवारे जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की गई. अगली बैठक के बारे में बताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि वो मुंबई में होगी.

ये भी पढ़ें: Opposition Meet: राहुल गांधी की तरफ इशारा करते हुए ममता बनर्जी बोलीं, 'हमारा फेवरेट...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
आंध्र प्रदेश पर एक और चक्रवात का खतरा, CM चंद्रबाबू नायडू ने की समीक्षा बैठक
आंध्र प्रदेश पर एक और चक्रवात का खतरा, CM चंद्रबाबू नायडू ने की समीक्षा बैठक
रामलीला मैदान में विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश के निशाने पर CEC और केंद्र, बीजेपी का पलटवार
रामलीला मैदान में विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश के निशाने पर CEC और केंद्र, बीजेपी का पलटवार

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Embed widget