एक्सप्लोरर

'सीट को लेकर चल रही है चर्चा, जल्द सुलझ जाएगा मामला', ममता के INDIA गठबंधन छोड़ने पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

INDIA Alliance: इंडिया गठबंधन बिखरता हुआ नजर आ रहा है. इसकी वजह ये है कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी हैं.

Congress-TMC: लोकसभा चुनाव में अब कुछ महीनों का वक्त बचा हुआ है. जहां बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने चुनाव की तैयारियों में अपना पूरा जोर लगा दिया है. दूसरी ओर एनडीए का सामना करने के लिए विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया में फूट पड़ गई है. पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है तो वहीं पंजाब में भी आम आदमी पार्टी अकेले चुनावी मैदान में उतरने वाली है. 

इंडिया गठबंधन के लिए पश्चिम बंगाल ज्यादा झटका देने वाला साबित हुआ है, जहां लोकसभा की 42 सीटें हैं और कांग्रेस और टीएमसी के बीच यहां तनाव देखने को मिला है. सीट बंटवारे को लेकर नाराज होकर ही ममता ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है. इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी का ममता को लेकर एक बयान सामने आया है, जिसे देखकर ऐसा लगता है कि सबकुछ ठीक चल रहा है. ऐसा मालूम होता है कि कांग्रेस-टीएमसी के बीच बंद दरवाजे में बात चल रही है. 

राहुल गांधी ने क्या कहा है? 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर पश्चिम बंगाल पहुंचे हुए हैं. यहां वह युवाओं से बात कर उनकी परेशानियां जानने की कोशिश कर रहे हैं. युवाओं से बातचीत के एक कार्यक्रम में एक व्यक्ति उनसे सवाल करता है कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी के साथ इंडिया गठबंधन है. लेकिन अभी उनकी पार्टी का रवैया बदल गया है और पार्टी गठबंधन से अलग होते हुए नजर आ रही हैं. आखिर ममता को इतनी प्राथमिकता क्यों दी जा रही है. 

इसके जवाब में राहुल कहते हैं, 'हमारा इंडिया गठबंधन है. ना ममता बनर्जी ने और ना ही हमने इंडिया गठबंधन तोड़ा है. ममता जी भी कह रही हैं कि वह गठबंधन में हैं. हम भी कह रहे हैं कि हम गठबंधन में हैं. सीट बंटवारें को लेकर बातचीत चल रही है. दोनों तरफ से सीट बंटवारे पर बातचीत चल रही है. जल्द ही ये सुलझ जाएगा.' राहुल का ये बयान इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि कांग्रेस-टीएमसी के बीच सबकुछ ठीक चल रहा है. 

ममता ने क्या कहकर किया था अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान? 

दरअसल, ममता बनर्जी ने पिछले महीने ऐलान किया कि वह पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने वाली हैं. हालांकि, राष्ट्रीय स्तर पर उनकी पार्टी टीएमसी इंडिया गठबंधन का हिस्सा रहेगी. ममता ने आरोप लगाया कि लेफ्ट पार्टियां इंडिया गठबंधन के एजेंडे को हाईजैक करने की कोशिश कर रही हैं. जिन लेफ्ट पार्टियों से लड़कर वह सत्ता में आई हैं, उनके साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ना मुश्किल है. वह कांग्रेस की तरफ से सीट बंटवारे पर हो रही देरी से भी नाराज थीं.  

ममता ने कहा था, 'मैंने कांग्रेस को पश्चिम बंगाल में सीट बंटवारे के लिए प्रस्ताव दिया था. लेकिन उन्होंने शुरू में ही इससे इनकार कर दिया. अब हम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने वाले हैं.' उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि राज्य में कांग्रेस के साथ कोई रिश्ता नहीं होने वाला है. 

यह भी पढ़ें: 'ममता INDIA गठबंधन छोड़ने के लिए तैयार', राहुल की न्याय यात्रा में शामिल CPM नेता का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget