एक्सप्लोरर

'...पूरे देश में नफरत का केरोसिन फैला दिया है', नूंह हिंसा और ट्रेन में फायरिंग के बीच राहुल गांधी का BJP पर वार

Nuh Violence: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी को निशाने पर लिया. उन्होंने साथ ही कहा कि सिर्फ मोहब्बत ही देश में लगी इस आग को बुझा सकती है.

Rahul Gandhi on Nuh Violence: जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस में सोमवार को हुई फायरिंग और हरियाणा के नूंह हिंसा को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी को निशाने पर लिया है. उन्होंने मंगलवार (1 अगस्त) को कहा, ''बीजेपी, मीडिया और उनके साथ खड़ी ताक़तों ने पूरे देश में नफ़रत का केरोसिन फैला दिया है.''

कांग्रेस नेता ने घटनाओं का जिक्र किए वगैर कहा कि सिर्फ़ मोहब्बत ही देश में लगी इस आग को बुझा सकती है.

हरियाणा के नूंह जिले में सोमवार को एक धार्मिक जुलूस के दौरान पथराव किया गया और कई वाहनों में आग लगा दी गई. इसके बाद हिंसा शुरू हो गई. इस हिंसा में पांच लोगों की मौत हो चुकी है. नूंह जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया है. हरियाणा के गृह मंत्री ने अनिल विज ने आरोप लगाया कि यह हिंसा ‘‘साजिश के तहत’’ की गई है. पुलिस ने बताया कि नूंह से भड़की हिंसा गुरुग्राम में भी फैल गई.

नूंह में हिंसा के दौरान घायल हुए 23 लोगों में 10 पुलिसकर्मी शामिल हैं. पुलिस ने दंगे के संबंध में जिले में 11 प्राथमिकी दर्ज की हैं और 27 लोगों को हिरासत में लिया है. जिले में हिंसा के दौरान कम से कम 120 वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए गए. इनमें से पुलिसकर्मियों के आठ वाहन समेत 50 वाहन को आग लगा दी गई.

जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस में फायरिंग का मामला

वहीं रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कांस्टेबल चेतन सिंह ने सोमवार को महाराष्ट्र के पालघर रेलवे स्टेशन के पास चलती हुई ट्रेन जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस में गोलीबारी की. मृत यात्रियों की पहचान आरपीएफ के सहायक उप-निरीक्षक टीका राम मीणा, पालघर के नालासोपारा के अब्दुल कादरभाई मोहम्मद हुसैन भानपुरवाला (48), बिहार के मधुबनी के असगर अब्बास अली (48) और सदर मोहम्मद हुसैन के रूप में हुई है. 

नूंह के शिव मंदिर में फंस गए थे करीब 4 हजार लोग, कई महिलाएं भी थीं मौजूद- मंदिर के पुजारी ने सुनाई आपबीती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget