एक्सप्लोरर

Farmers Protest: अंबाला की घटना का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना, जानें क्या कहा?

Farmers Protest: किसानों ने आरोप लगाया है कि अंबाला में बीजेपी नेता के काफिले की कार से टक्कर लगकर प्रदर्शन में शामिल एक किसान घायल हो गया.

Farmers Protest: हरियाणा में अंबाला के पास नारायणगढ़ में केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया गया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता के काफिले में शामिल कार की टक्कर लगने से एक शख्स जख्मी हो गया.

इसको लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक खबर ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, ''बीजेपी नेताओं और उनके बेटों को लगने लगा है कि कृषि आंदोलन से निबटने के लिए किसानों को गाड़ियों से कुचल देना चाहिए.'' राहुल गांधी का इशारा लखीमपुर खीरी की घटना की तरफ भी था. जिसमें किसानों का आरोप है कि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की गाड़ी ने लखीमपुर खीरी में प्रदर्शनकारी किसानों को रौंद दिया. इसी मामले में पुलिस ने आशीष को आरोपी बनाया है. हालांकि अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है. 

पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है. नारायणगढ़-सढौरा रोड पर स्थित सैनी भवन में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बीजेपी सांसद नायब सिंह सैनी और हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह नारायणगढ़ में थे. किसान प्रदर्शन करने के लिए कार्यक्रम स्थल के पास जमा हो गए.

प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि कार्यक्रम के बाद बीजेपी नेता के काफिले में शामिल एक कार ने भवन प्रीत नाम के किसान को टक्कर मार दी. वह पड़ोसी गांव का रहने वाला है. उन्होंने बताया कि भवन प्रीत के पैरों पर मामूली चोट आई है और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया.

भिवानी में झड़प
हरियाणा के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जयप्रकाश दलाल के विरोध को लेकर भिवानी में किसानों की पुलिस के साथ झड़प हो गई और इस दौरान 50 से ज्यादा किसानों को हिरासत में ले लिया गया.

दलाल प्रथम नवरात्र पर भिवानी के प्रसिद्ध पहाड़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे. सुरक्षा इंतजामों को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई थी. मंत्री के आने की सूचना पर सैकड़ों किसान विरोध प्रदर्शन करने के लिए गांव खरकड़ी में एकत्र होकर पहाड़ी के लिए निकले लेकिन भारी पुलिस बल ने उन्हें राज्य राजमार्ग लोहारू सिवानी पर नकीपुर मोड़ गांव मनफरा में रोक दिया.

पुलिस ने किसानों को आगे नहीं जाने दिया तो किसान राजमार्ग पर ही धरने पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. इस दौरान किसानों की पुलिस के साथ कुछ झड़प भी हुई और 50 से ज्यादा किसानों को हिरासत में ले लिया गया.

इस बीच भिवानी जा रहे किसानों को हिरासत में लिये जाने के बाद हिसार-चडीगढ़ राजमार्ग पर बद्दोवाल टोल प्लाजा पर किसानों ने जाम लगा दिया. प्रदर्शनकारी किसानों ने बताया कि प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल के भिवानी में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचने की सूचना आसपास के किसानों को मिली थी और इसके बाद किसान उनका विरोध करने के लिए रवाना हुए. उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर पुलिस ने किसानों को बीच रास्ते में ही हिरासत में ले लिया. किसानों ने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपना आंदोलन और प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार के मंत्री इन्हें उग्र करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं.

Lakhimpur Kheri Case: गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के घर पर पुलिस ने चिपकाया नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget