एक्सप्लोरर

अयोग्‍य घोषित किए जाने के बाद खाली करना पड़ा था बंगला, अब तक उस सरकारी आवास में क्यों नहीं लौटे राहुल गांधी?

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी इन दिनों पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं. वह जनसभाओं को भी संबोधित कर रहे हैं.

Rahul Gandhi Home: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 12 तुगलक लेन वाला बंगला मिले दो महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है. लेकिन अभी तक वह अपने पुराने बंगले में लौटे नहीं हैं. राहुल गांधी के करीबियों ने बताया है कि कांग्रेस नेता अभी 10 जनपथ पर रह रहे हैं, जो उनकी मां सोनिया गांधी का सरकारी आवास है. यहां कांग्रेस की प्रमुख बैठकें भी होती हैं. दूसरी ओर अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि राहुल अपने 12 तुगलक लेन वाले बंगले पर कब लौटने वाले हैं. 

राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर दायर हुए मानहानि मामले में गुजरात की एक अदालत ने दो साल की सजा सुनाई. गुजरात हाईकोर्ट ने भी सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. फैसले के बाद राहुल को अपनी लोकसभा की सदस्यता गंवानी पड़ी. उन्हें अपना सरकारी बंगला भी छोड़ना पड़ा. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने अगस्त में हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी, जिससे उनकी सदस्यता बहाल हुई और सरकारी बंगाल भी अलॉट हुआ. 

10 जनपथ से कर रहे काम

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल गांधी ने इस साल 23 अप्रैल को अपने बंगले की चाबी अधिकारियों को सौंप दी. यहां उन्होंने 19 साल गुजारे थे. बंगला छोड़ने के बाद उन्होंने अपना ऑफिस और कुछ जरूरी सामान 10 जनपथ में शिफ्ट करवा दिया. लोकसभा के दो अधिकारियों ने कहा है कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि राहुल अपने आधिकारिक आवास पर शिफ्ट हुए हैं या नहीं. 

राहुल के करीबी माने जाने वाले एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने बताया कि राहुल अभी भी 10 जनपथ से ही काम कर रहे हैं. वह अभी तक अपने आधिकारिक बंगले में नहीं लौटे हैं और किसी को नहीं मालूम है कि वह ऐसा कब करने वाले हैं. 

क्यों नहीं लौटे राहुल गांधी? 

सुप्रीम कोर्ट के हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने के बाद 8 अगस्त को राहुल को बंगला फिर से अलॉट हुआ था. ऐसे में उन्हें बंगला मिले दो महीने से ज्यादा वक्त हो चुका है. माना जा रहा है कि इन दिनों उन्हें विधानसभा चुनाव की तैयारियों को देखना पड़ रहा है. इस वजह से वह लगातार पांचों चुनावी राज्यों का दौरा कर रहे हैं. यही वजह है कि अभी तक वह अपने बंगले में नहीं लौटे हैं. इसके अलावा कांग्रेस की हर तरह की मीटिंग या तो 10 जनपथ पर हो रही है या कांग्रेस मुख्यालय में. ये भी एक वजह हो सकती है कि उन्हें बंगले में लौटने का समय नहीं मिल रहा है. 

यह भी पढ़ें: खेत में किसानों के साथ धान काटते देसी लुक में दिखे राहुल गांधी, देखें वायरल तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED की बड़ी कार्रवाई: I-PAC दफ्तरों और अधिकारियों के ठिकानों पर देशभर में छापेमारी
ED की बड़ी कार्रवाई: I-PAC दफ्तरों और अधिकारियों के ठिकानों पर देशभर में छापेमारी
Middle East Tensions: होर्मुज खुलवाने के लिए 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन ने भारत को दिया शामिल होने का न्योता
होर्मुज खुलवाने के लिए 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन ने भारत को दिया शामिल होने का न्योता
सुप्रीम कोर्ट ने रेत माफिया को 'चंबल के नए डकैत' कहा; राजस्थान, MP और UP को लगाई कड़ी फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने रेत माफिया को 'चंबल के नए डकैत' कहा; राजस्थान, MP और UP को लगाई कड़ी फटकार
9 घंटे तक SIR अफसरों को बंधक, CJI की फटकार और नींद में ममता सरकार…, बंगाल ड्रामे की पूरी कहानी
9 घंटे तक SIR अफसरों को बंधक, CJI की फटकार और नींद में ममता सरकार…, बंगाल ड्रामे की पूरी कहानी

वीडियोज

कैसे बनी Rolls-Royce? एक गरीब लड़के ने बनाई दुनिया की सबसे लग्ज़री कार कंपनी #autolive
धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले भारतीय जहाजों से ईरान वसूलेगा टैक्स? MEA ने दिया जवाब
होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले भारतीय जहाजों से ईरान वसूलेगा टैक्स? MEA ने दिया जवाब
SP केके विश्नोई और IPS अंशिका वर्मा की शादी में पहुंचे सपा विधायकों को 'समझाएंगे' अखिलेश यादव? कहा- नहीं जाना चाहिए था
SP केके विश्नोई और IPS अंशिका वर्मा की शादी में पहुंचे सपा विधायकों को 'समझाएंगे' अखिलेश यादव? कहा- नहीं जाना चाहिए था
38,424 करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट... दुनिया खरीद रही भारत के हथियार, राजनाथ सिंह ने दिया ऐसा डेटा, PAK को लगेगी मिर्ची
38,424 करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट... दुनिया खरीद रही भारत के हथियार, राजनाथ सिंह ने दिया ऐसा डेटा, PAK को लगेगी मिर्ची
अजय देवगन को काजोल ने अनोखे अंदाज में किया बर्थडे विश, अक्षय कुमार ने 'सिंघम' को किया Kiss
अजय देवगन को काजोल ने अनोखे अंदाज में किया बर्थडे विश, अक्षय कुमार ने 'सिंघम' को किया Kiss
क्या IPL में होगी नई टीम की एंट्री? BCCI के बड़े अधिकारी ने दिया चौंकाने वाला अपडेट
क्या IPL में होगी नई टीम की एंट्री? BCCI के बड़े अधिकारी ने दिया चौंकाने वाला अपडेट
Explained: क्या 2026 में सूख जाएंगे पेट्रोल पंप? क्यों कहा जा रहा 1973 जैसा तेल संकट लौट आया! जानें तब-अब में 5 बड़े फर्क
क्या 2026 में सूख जाएंगे पेट्रोल पंप? क्यों कहा जा रहा 1973 जैसा तेल संकट लौट आया!
UPTET vs Super TET: Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए ये पूरा सिस्टम
Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए पूरा सिस्टम
Viral video: पुलिस को गश्त करते देखा तो डर गई मासूम और पकड़ लिए कान, वीडियो देख छूटेगी हंसी
पुलिस को गश्त करते देखा तो डर गई मासूम और पकड़ लिए कान, वीडियो देख छूटेगी हंसी
Embed widget