एक्सप्लोरर

विकास देखने के लिए राहुल इटली का नहीं, गुजरात का चश्मा पहनें-अमित शाह

अमित शाह ने कहा, ‘‘कांग्रेस अब भी चुनाव जीतने का सपना देख रही है. सभी को सपने देखने का हक है. लेकिन अगर आप चुनाव जीतने का सपना देख रहे हैं तो आप अमेरिका छुट्टी मनाने नहीं जा सकते.''

अहमदाबाद: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जोरदार पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को गुजरात में बीजेपी के शासन में हुए विकास को देखने के लिए ‘इतालवी चश्मा’ उतारना होगा और गुजराती चश्मा पहनना होगा. गुजरात गौरव यात्रा के दूसरे चरण की शुरूआत के दौरान शाह ने पोरबंदर में एक सभा में राहुल गांधी की हालिया अमेरिका यात्रा पर भी निशाना साधते हुए इसे ‘छुट्टी’ करार दिया. शाह ने  कहा, ‘‘कांग्रेस हमसे पूछ रही है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने इतने सालों में गुजरात में क्या दिया है. मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि मोदी सरकार ने गुजरात के लिए एम्स को मंजूरी दी, राजकोट में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के लिए मंजूरी दी, नर्मदा बांध की ऊंचाई बढ़ाने को स्वीकृति प्रदान की और छह लाख शहरी गरीबों को घर आवंटित किए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि राहुल को इनमें से कुछ दिखाई नहीं दिया. वह अब भी पूछते हैं कि हमने इतने सालों में क्या किया है. राहुल यह नहीं देख सकते क्योंकि वह इटली का चश्मा पहने हुए हैं. विकास देखने के लिए उन्हें इस चश्मे को उतारना होगा और गुजराती चश्मा पहनना होगा.’’ बीजेपी अकसर राहुल गांधी की मां कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के इतालवी मूल का मुद्दा उठाती रही है. शाह ने कहा, ‘‘कांग्रेस अब भी चुनाव जीतने का सपना देख रही है. सभी को सपने देखने का हक है. लेकिन अगर आप चुनाव जीतने का सपना देख रहे हैं तो आप अमेरिका छुट्टी मनाने नहीं जा सकते. चुनाव जीतने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी. आपको गुजरात की जनता के विकास के लिए उनके साथ रहना होगा.’’ बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि गुजरात की जनता समझदार है और ऐसी पार्टी के लिए वोट नहीं करेगी जिसने तीन पीढ़ियों तक गुजरात के साथ अन्याय किया है. शाह ने गुजरात में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की प्रदेश इकाई द्वारा आयोजित यात्रा के पहले चरण का उद्घाटन कल करमसद से किया था. करमसद से शुरू हुई यात्रा मध्य और उत्तर गुजरात से निकलेगी. आज शुरू हुई यात्रा सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात से निकलेगी. दोनों यात्राएं साथ-साथ चलेंगी. करमसद यात्रा की अगुवाई उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल करेंगे, वहीं पोरबंदर से शुरू हुए अभियान का नेतृत्व प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष जीतू वाघानी करेंगे. यात्रा के समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शाह दोनों भाग लेंगे जिसके लिए स्थान अभी तय नहीं हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Mock Parliament Live: विपक्ष की मॉक पार्लियामेंट, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी
India Bloc Mock Parliament Live: विपक्ष की मॉक पार्लियामेंट, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी
साइक्लोन अर्नब का कहर, दिल्ली से लेकर बिहार तक बारिश, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का कहर, दिल्ली से लेकर बिहार तक बारिश, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget