एक्सप्लोरर

भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के बाद राहुल ने गोवा में CM पर्रिकर से की मुलाकात, जाना तबीयत का हाल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि मैंने आज सुबह गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर से मुलाकात की और मैंने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है.

पणजी: राफेल डील को लेकर गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के खिलाफ हमलावर रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज तड़के उनसे मुलाकात की. इस दौरान राहुल ने पर्रिकर के जल्द ठीक होने की दुआ की. यह शिष्टाचार मुलाकात थी. राहुल इन दिनों मां सोनिया गांधी के साथ गोवा में छुट्टी मना रहे हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा, ''मैंने आज गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर से मुलाकात की, मैंने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है. यह निजी दौरा था.'' राहुल ने अपने केरल दौरे के बारे में भी बताया.

राहुल गांधी ने कल ही ट्वीट कर दावा किया था कि गोवा के मुख्यमंत्री के पास 'विस्फोटक राफेल रहस्य' हैं, जो उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नियंत्रण की शक्ति प्रदान करते हैं. राहुल गांधी ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, "राफेल पर गोवा ऑडियो टेप को जारी हुए 30 दिन बीत चुके हैं. कोई प्राथमिकी या जांच के आदेश नहीं दिए गए. मंत्री (गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे) के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं हुई."

राणे और एक स्थानीय पत्रकार के बीच कथित बातचीत के ऑडियो टेप को लेकर इस महीने की शुरुआत में संसद में काफी हंगामा हुआ था. टेप में दावा किया गया था कि पर्रिकर ने दिसंबर 2018 में एक कैबिनेट बैठक में स्वीकार किया था कि उनके पास राफेल सौदे से संबंधित फाइलें हैं. राणे ने बाद में कहा था कि टेप से छेड़छाड़ की गई है. पर्रिकर रक्षा मंत्री रह चुके हैं और कांग्रेस राफेल डील में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाती रही है.

राफेल मामला: राहुल गांधी का सवाल- ऑडियो टेप गलत था तो 1 महीने बाद भी क्यों नहीं दर्ज हुआ केस?

ध्यान रहे कि पर्रिकर पैंक्रियाटिक कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं. वह बीते करीब 10 महीनों में गोवा, मुंबई, न्यूयॉर्क और दिल्ली के अस्पतालों से इलाज करा चुके हैं. हालांकि मुख्यमंत्री पर्रिकर सरकारी कामकाज देख रहे हैं और ज्यादातर समय अपने निजी आवास में रहते हैं. विपक्ष बीजेपी पर असंवेदनशील होने का आरोप लगाते हुए पर्रिकर से इस्तीफे की मांग करता रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget