एक्सप्लोरर

दूध, बाजरे की रोटी और साग...पहलवानों संग 'दंगल' करने पहुंचे राहुल गांधी को मिला देसी मेन्यू

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी ने आज (27 दिसंबर 2023) को हरियाणा जाकर पहलवानों से मुलाकात की. उनकी ये मुलाकात ऐसे समय पर हुई है, जब भारतीय कुश्ती महासंघ को लेकर विवाद चल रहा है.

Rahul Gandhi Meet Wrestlers: कांग्रेस नेता राहुल गांधी सभी को हैरान करते हुए बुधवार (27 दिसंबर) सुबह अचानक पहलवानों से मिलने हरियाणा पहुंच गए. उनका काफिला हरियाणा के झज्जर जिले के छारा गांव में एक अखाड़े जा पहुंचा पहुंचा. राहुल ने यहां पर बजरंग पूनिया समेत अन्य पहलवानों से मुलाकात की. जिस छारा गांव में राहुल पहुंचे थे, वो 2022 में बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहलवान दीपक पूनिया का है. 

राहुल गांधी कई घंटों तक अखाड़े में ही रुके रहे. इस दौरान उन्होंने पहलवानों के डेली रूटीन को जाना और वे किस तरह से एक्सरसाइज करते हैं, इस बारे में भी पूरी जानकारी ली. राहुल को पहलवान बजरंग पूनिया के साथ कुश्ती लड़ते हुए भी देखा गया. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि उन्होंने एक्सरसाइज भी की. पहलवान भी राहुल से मिलकर खुश नजर आए. हालांकि, इन सबके बीच सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि राहुल ने वहां देसी खाने का जायका भी लिया. 

राहुल ने पहलवानों संग क्या खाया? 

बजरंग पूनिया ने बताया कि राहुल गांधी अचानक ही यहां पहुंच गए. उन्होंने पहलवानों से बात कर उनका रूटीन जाना. पूनिया ने बताया कि राहुल सुबह 6.15 बजे ही अखाड़े में पहुंच गए थे. उन्होंने हमसे हमारी दिनचर्या के बारे में पूछा, देखा कि हम कैसे व्यायाम करते हैं और उन्होंने भी कुछ व्यायाम किए. हमें खुशी है कि उन्हें कुश्ती के बारे में काफी ज्ञान भी है. ओलंपिक पदक विजेता पूनिया ने बताया कि राहुल ने दूध, बाजरे की रोटी और साग खाया. उनको स्थानीय रूप से उगाई गई कुछ सब्जियां दी गईं, जिन्हें वह अपने साथ ले गए. 

कुश्ती संघ विवाद के बीच हुई मुलाकात

दरअसल, राहुल गांधी और पहलवानों के बीच ऐसे समय पर मुलाकात हुई है, जब भारतीय कुश्ती महासंघ विवादों में घिरी हुई है. संजय सिंह को कुश्ती संघ का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया था. उन्होंने जूनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजन का ऐलान किया. इसे लेकर खेल मंत्रालय ने न सिर्फ कुश्ती संघ की नई संस्था को रद्द कर दिया, बल्कि संजय सिंह को भी सस्पेंड कर दिया. संजय सिंह बीजेपी सांसद और कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के करीबी हैं. बृजभूषण के खिलाफ पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है. 

यह भी पढ़ें: अखाड़े में उतरे राहुल गांधी, बजरंग पुनिया ने उठाकर... आप भी देखें पहलवान अवतार में RaGa की तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget