एक्सप्लोरर

दीवाली के बाद कांग्रेस अध्यक्ष बन सकते हैं राहुल गांधी: सचिन पायलट

सचिन पायलट ने कहा कि अब समय आ गया है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी की कमान संभालें. सचिन पायलट ने ये संकेत भी दिए राहुल गांधी दीवाली के कुछ समय के बाद यह जिम्मेदारी संभाल सकते हैं.

नई दिल्ली: राजस्थान कांग्रेस के प्रमुख सचिन पायलट ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है. सचिन पायलट ने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अब समय आ गया है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी की कमान संभालें. सचिन पायलट ने ये संकेत भी दिए राहुल गांधी दीवाली के कुछ समय के बाद यह जिम्मेदारी संभाल सकते हैं.

राहुल गांधी पर क्या बोले सचिन पायलट सचिन पायलट ने कहा, ''पार्टी में आम भावना तो यही है कि राहुल गंधी को कमान संभालनी चाहिए. हालांकि उपाध्यक्ष के तौर पर वो अभी पार्टी के अधिकतर कामों को अंजाम दे रहे हैं. अब समय आ गया उन्हें यह जिम्मेदारी संभाल लेनी चाहिए. वैसे स्वयं उन्होंने भी कहा है कि वो इसके लिए तैयार हैं. कांग्रेस में संगठनात्मक चुनाव चल रहे हैं. अध्यक्ष दीवाली के बाद कमान संभाल सकते हैं. इसकी योजना काफी लंबे समय से चल रही है."

प्रियंका गांधी पर क्या बोले सचिन पायलट पीटीआई को दिए इंटरव्यू में पायलट ने प्रियंका गांधी पर भी बात की. उन्होंने कहा, ''यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है. मेरा मानना है कि वह कांग्रेस परिवार से संबंधित हैं और जरूरत पड़ने पर अपना योगदान देती हैं. वह सक्रिय राजनीति में आएं या नहीं, यह उनका एवं उनके परिवार का निजी फैसला होगा.''

कांग्रेस के बुजुर्गों पर क्या बोले कांग्रेस में बुजुर्ग नेताओं को नई पीढ़ी को जगह देने के सवाल पर उन्होंने कहा, ''वैसे तो यह एक स्वाभाविक क्रम है पर बात मौका देने की नहीं सबको साथ लेकर चलने की है. ऐसा नहीं है कि कोई 'कट आफ डेट' होनी चाहिए.''

राजनीति में वंशवाद पर भी बोले सचिन पायलट वंशवादी राजनीति के बारे में पूछे जाने पर सचिन ने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि मेरा मानना है कि इसमें विचार करने वाली बात यह है कि आपका कामकाज, प्रदर्शन कैसा है. आपको टिकट तो मिल गया किन्तु अंतिम निर्णय तो लाखों लोग करते हैं.

उन्होंने कहा कि महज आपके अंतिम नाम की वजह से आप बहुत दूरी तक नहीं जा पायेंगे. आपको अपना दिलो-जान लगाना पड़ता है. बहुत सारे परिवार हैं जिनके सदस्यों ने राजनीति में आने का प्रयास किया पर वे सफल नहीं हुए.

उन्होंने कहा, ‘‘आप काम करोगे, जनता के बीच रहोगे तो जीतोगे. किसी के बेटे-भतीजे होने से ही सब कुछ नहीं हो जाता. जनता के बीच अपनी पैठ बनानी होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैलेट गन पर पूरी तरह रोक की मांग से सुप्रीम कोर्ट सहमत नहीं, उग्र भीड़ पर इस्तेमाल को लेकर SOP में स्थितियां की जा सकती हैं स्पष्ट
पैलेट गन पर पूरी तरह रोक की मांग से सुप्रीम कोर्ट सहमत नहीं, उग्र भीड़ पर इस्तेमाल को लेकर SOP में स्थितियां की जा सकती हैं स्पष्ट
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
IIT खड़गपुर में फांसी से लटकी मिली प्रोफेसर की लाश, क्यों की खुदकुशी?
IIT खड़गपुर में फांसी से लटकी मिली प्रोफेसर की लाश, क्यों की खुदकुशी?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
बचपन की दोस्त से जींस-टीशर्ट में शादी करने पहुंच गए थे रहाणे, पढ़ें किस्सा
बचपन की दोस्त से जींस-टीशर्ट में शादी करने पहुंच गए थे रहाणे, पढ़ें किस्सा
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
महेश बाबू या सौरभ जैन... रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया 'भगवान विष्णु' का किरदार, ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया है 'भगवान विष्णु' का किरदार? ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
Embed widget