एक्सप्लोरर

'इस बार भी फेल हो गई राहुल गांधी की लॉन्चिंग', अविश्वास प्रस्ताव पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने क्यों कही ये बात?

Narendra Singh Tomar on Rahul Gandhi: नरेंद्र सिंह तोमर ने मणिपुर मुद्दे को लेकर कहा कि संसद में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने सभी तथ्य सामने रखे और इस मुद्दे पर केंद्र सरकार गंभीर है.

PM Modi Speech: केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने रविवार (13 अगस्त) को कहा कि मणिपुर मुद्दे पर संसद में कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी की लॉन्चिंग एक बार फिर असफल हो गई है. उन्होंने साथ ही दावा किया कि जल्द ही मणिपुर में शांति बहाल हो जाएगी. हाल ही में अविश्वास प्रस्ताव के जवाब में संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो घंटे का भाषण दिया था. इसके बारे में पूछे जाने पर नरेंद्र सिंह तोमर ने यहां संवाददाताओं से कहा कि इस बार भी राहुल गांधी की लॉन्चिंग फेल हो गई है.'

मणिपुर मुद्दे पर नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, 'संसद में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने मणिपुर को लेकर सभी तथ्य सामने रखे. इस मुद्दे पर केंद्र सरकार गंभीर है और वहां के प्रभावित नागरिकों को हर मदद दे रही है. अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए हैं और जल्द ही वहां शांति बहाल होगी.'

नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा- बहुत गंदी राजनीति पर उतर आई कांग्रेस
मध्य प्रदेश में सरकारी ठेकों में 50 फीसदी कमीशन लिए जाने वाले इस पत्र के मुद्दे पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में तोमर ने कहा, 'कांग्रेस बहुत गंदी राजनीति पर उतर आई है, क्योंकि कांग्रेस के मध्य प्रदेश में पैर उखड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं इसलिए नकली पत्र बनाकर मध्य प्रदेश की सरकार को बदनाम करने का असफल प्रत्यन है.'  उन्होंने आगे कहा, 'इस पर पार्टी (भाजपा) ने संज्ञान लिया है. पार्टी आगे कार्रवाई करेगी. हरकत गलत है और कार्रवाई होनी चाहिए.

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाली एक पोस्ट को लेकर इंदौर पुलिस ने शनिवार रात कहा कि उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के एक्स अकाउंट के संचालकों (खाता चलाने वाला व्यक्ति)  के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, ज्ञानेंद्र अवस्थी नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर कथित रूप से फर्जी पत्र वायरल किया जिसमें राज्य में ठेकेदारों से 50 प्रतिशत कमीशन मांगे जाने की बात लिखी गई है.

यह भी पढ़ें:
पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ीं तो जरूर जीतेंगी प्रियंका गांधी, BJP के लिए होने वाली है मुश्किल: संजय राउत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
Embed widget