एक्सप्लोरर

क्या राहुल गांधी कैलाश मानसरोवर यात्रा के अनुभव पर पूछे गए सवाल का जवाब नहीं दे पाए?

55 सैकेंड की जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उसमें राहुल गांधी इस सवाल का जवाब देने की कोशिश करते हैं, लेकिन पूरा जवाब नहीं दे पाते.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो के जरिए दावा किया जा रहा है कि जब राहुल गांधी से उनकी कैलाश मानसरोवर की यात्रा के अनुभवों के बारे में सवाल किया गया तो वह कोई जवाब नहीं दे पाए. जानें इस दावे का सच क्या है? क्या दावा किया जा रहा है? दरअसल बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल गांधी का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है. अमित मालवीय ने कहा है, ‘’राहुल गांधी से जब कैलाश मानसरोवर यात्रा के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने चुप्पी साध ली. पीछे नरेंद्र मोदी के नारे को मिस नहीं करना.’’ बता दें कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो कुल 55 सेकेंड का है. ये वीडियो मध्य प्रदेश में भोपाल के दशहरा मैदान का है. इस वीडियो में राहुल गांधी के अलावा मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ, कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और शोभा ओझा भी मौजूद हैं. राहुल से क्या सवाल किया जाता है? वीडियो में शोभा ओझा ने राहुल गांधी से सवाल किया, ‘’राहुल जी तमाम कार्यकर्ता जानना चाहते हैं कि जब आप कैलाश मानसरोवर गए तो बीजेपी के पेट में बहुत दर्द हुआ. वो लगातार ये कहते रहते हैं कि राहुल जी शिव भक्त कब से हो गए. तो कार्यकर्ता आपसे कैलाश मानसरोवर यात्रा के अनुभवों के बारे में जानना चाहते हैं.’’ 55 सेकेंड का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें राहुल गांधी इस सवाल का जवाब देने की कोशिश करते हैं, लेकिन पूरा जवाब नहीं दे पाते. सच क्या है? एबीपी न्यूज़ की पड़ताल में सामने आया है कि राहुल गांधी का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो आधा अधूरा है. पूरे वीडियो को कांग्रेस ने 17 सितंबर शाम पांच बजकर 24 मिनट पर ट्वविटर पर शेयर किया था. ये पूरा वीडियो 53 मिनट 46 सेकेंड का है. इस वीडियो में राहुल गांधी पहले मंच से भाषण देते हैं और फिर नीचे उतरकर कार्यकर्ताओं के सवालों का जवाब देते हैं. इसी दौरान शोभा ओझा उनसे सवाल पूछती हैं. इसके बाद राहुल गांधी जवाब भी देने की कोशिश करते हैं. लेकिन बहुत शोर होने के कारण वह जवाब देते-देते रूक जाते हैं. हालांकि कुछ सेकेंड बाद राहुल गांधी सवाल का जवाब देते हुए कहते हैं, ‘’अगर व्यक्ति कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर चला जाता है तो एक प्रकार से वापस आने पर सबकुछ बदल जाता है. सोच बदल जाती है और एक गहराई सी आ जाती है. पड़ताल में राहुल गांधी के कैलाश मानसरोवर यात्रा के बारे में पूछे जाने पर चुप्पी साध लेने का दावा गलत साबित हुआ है. वीडियो देखें-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Budget Session 2026: तेलंगाना विधानसभा में वंदे मातरम के दौरान AIMIM विधायक गायब, भड़की BJP बोली- इतनी चिढ़ क्यों?
तेलंगाना विधानसभा में वंदे मातरम के दौरान AIMIM विधायक गायब, भड़की BJP बोली- इतनी चिढ़ क्यों?
हैदराबाद के फलकनुमा में भीषण अग्निकांड, मैट्रेस दुकान से भड़की आग ने 10 शॉप्स को अपनी चपेट में लिया
हैदराबाद के फलकनुमा में भीषण अग्निकांड, मैट्रेस दुकान से भड़की आग ने 10 शॉप्स को अपनी चपेट में लिया
बेंगलुरु में मानवता शर्मसार! 50 हजार की उगाही न देने पर मैकेनिक की बच्चों के सामने पीट-पीटकर हत्या
बेंगलुरु में मानवता शर्मसार! 50 हजार की उगाही न देने पर मैकेनिक की बच्चों के सामने पीट-पीटकर हत्या
Rajya Sabha Elections: ओडिशा की 4 में से 2 सीटों पर BJP का कब्जा, एक निर्दलीय और एक BJD के खाते में, क्रॉस वोटिंग से बवाल
ओडिशा की 2 सीटों पर BJP का कब्जा, एक निर्दलीय और एक BJD के खाते में, क्रॉस वोटिंग से बवाल

वीडियोज

Iran- Israel War: America अकेला, Trump की 7 देशों से अपील बेअसर | Iran Israel War | Netanyahu
55,000 मीट्रिक टन LPG...कितने लोगों को मिलेगी राहत?
LPG संकट पर सरकार के खिलाफ Mamata Banerjee का प्रदर्शन
Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel-Iran War Live: आप किस पक्ष में हैं? अमेरिका-इजरायल से जंग के बीच ईरान ने मुस्लिम देशों से पूछा; ट्रंप ने दी ये धमकी
आप किस पक्ष में हैं? US-इजरायल से जंग के बीच ईरान ने मुस्लिम देशों से पूछा; ट्रंप ने दी ये धमकी
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले, 'गिनती शुरू करने से पहले चुनाव आयोग से इजाजत लेनी होगी'
Live: भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले, 'गिनती शुरू करने से पहले चुनाव आयोग से इजाजत लेनी होगी'
'महिला विरोधी कदम', बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया तो भड़कीं ममता बनर्जी
'महिला विरोधी कदम', बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया तो भड़कीं ममता बनर्जी
पाकिस्तान को धोखा देकर IPL 2026 में खेलेगा वेस्टइंडीज का ये स्टार? LSG का बन सकता है हिस्सा
पाकिस्तान को धोखा देकर IPL 2026 में खेलेगा वेस्टइंडीज का ये स्टार? LSG का बन सकता है हिस्सा
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
हरियाणा की राज्यसभा सीटों पर फंसा पेच! खरगे ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, क्या कर दी डिमांड?
हरियाणा की राज्यसभा सीटों पर फंसा पेच! खरगे ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, क्या कर दी डिमांड?
यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, प्रीपेड बिजली मीटर पर मिली राहत, नया फार्मूला लागू
यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, प्रीपेड बिजली मीटर पर मिली राहत, नया फार्मूला लागू
भारत में कितने तरह के होते हैं पेट्रोलियम पदार्थ, उनका कहां-कहां और कितना होता है इस्तेमाल?
भारत में कितने तरह के होते हैं पेट्रोलियम पदार्थ, उनका कहां-कहां और कितना होता है इस्तेमाल?
Embed widget