एक्सप्लोरर

जिन्ना की विरासत के लिए ओवैसी से प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं राहुल गांधी: बीजेपी

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस ने आपने 70 सालों से अंतिम आदमी को ठगा है और जब आप यह कहते हैं कि कांग्रेस मुस्लिमों की पार्टी है तो यह कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति और सबसे ज्यादा दबे कुचले व्यक्ति के साथ विश्वासघात है.

नई दिल्ली: राहुल गांधी पर करारा प्रहार करते हुए बीजेपी ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष अपने ट्वीट में किए गए दावे के उलट सत्ता के अलावा किसी और से प्यार नहीं करते. बीजेपी ने यह भी आरोप लगाया कि एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और कांग्रेस में 'फूट डालो और शासन करो' की परंपरा को हथियाने की होड़ लगी है.

बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने मीडिया से कहा, "राहुल गांधी ने एक ट्वीट में दावा किया है कि वह सभी जीवित प्राणियों से प्यार करते हैं. सच्चाई यह है कि वह किसी जीवित प्राणी से प्यार नहीं करते हैं बल्कि एक गैर-जीवित चीज, सत्ता के सिंहासन से प्यार करते हैं." उन्होंने कहा कि जब 'राहुल कहते हैं कि कांग्रेस मुस्लिमों की पार्टी है', तो यह 'अंतिम कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति, जिसके बारे में राहुल दावा करते हैं कि वह उनके साथ हैं,' के साथ विश्वासघात है.

पात्रा ने कहा, "आप कहते हैं कि आप कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति के साथ हैं जो कि दीन दयाल उपाध्याय की विचारधारा है लेकिन कांग्रेस कई सालों से कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति के साथ नहीं है. इसलिए अंतिम व्यक्ति भी इनके साथ नहीं है." उन्होंने कहा, "आपने 70 सालों से अंतिम आदमी को ठगा है और जब आप यह कहते हैं कि कांग्रेस मुस्लिमों की पार्टी है तो यह कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति और सबसे ज्यादा दबे कुचले व्यक्ति के साथ विश्वासघात भी है."

कांग्रेस मुस्लिम पार्टी विवाद: बीजेपी बोली- बहुत कंफ्यूजन है, राहुल ने खबर का खंडन नहीं किया

पात्रा के मीडिया सम्मेलन से कुछ घंटे पहले राहुल ने ट्वीट कर कहा था, "मैं कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति के साथ खड़ा हूं. शोषित, वंचित, सताए हुए लोगों के साथ खड़ा हूं. उनके धर्म, जाति और विश्वास मेरे लिए मायने नहीं रखते. मैं दर्द में डूबे लोगों को गले लगाता हूं. मैं नफरत और डर को समाप्त करना चाहता हूं. मैं सभी जीवित प्राणियों से प्यार करता हूं. मैं कांग्रेस हूं."

इस ट्वीट में किसी व्यक्ति या पार्टी की ओर इशारा नहीं किया गया था लेकिन यह उनके 'कांग्रेस मुस्लिमों की पार्टी है' वाले बयान पर स्पष्ट रूप से बीजेपी की लगातार आलोचना के बारे में किया गया ट्वीट था. राहुल के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए पात्रा ने कहा, " राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी में जिन्ना की विचाराधारा को हथियाने के लिए प्रतिस्पर्धा की भावना है."

कांग्रेस मुस्लिम पार्टी विवाद पर राहुल गांधी बोले- मेरे लिए जाति और धर्म के खास मायने नहीं

पात्रा ने कहा, "ओवैसी ने पूछा था कि सेना और अर्धसैनिक बलों में मुस्लिमों की कितनी संख्या है. वे लोग सेना को विभाजित करना और सेना में धर्म को लाना चाहते हैं." उन्होंने कहा, "कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली यह कहकर लगता है जैसे दूसरे ओवैसी बन गए हैं कि सेना में मुस्लिमों की स्थिति सच में निराशाजनक है. भाजपा विभाजन की राजनीति को खारिज करती है और 'सबका साथ, सबका विकास' में विश्वास करती है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget