एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi in Lok sabha: 'चक्रव्यूह का चिह्न PM मोदी छाती से लगाकर चलते हैं', राहुल गांधी ने लोकसभा में किया अभिमन्यु का जिक्र

राहुल गांधी ने बजट पर चर्चा के दौरान मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने कहा, 6 लोगों ने चक्रव्यूह में फंसाकर अभिमन्यु को मारा. आज भी देश में ऐसा ही चक्रव्यूह तैयार किया जा रहा है.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बजट चर्चा में हिस्सा लिया. इस दौरान राहुल गांधी ने महाभारत का जिक्र कर मोदी सरकार पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने कहा, हजारों सालों पहले हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अभिन्यु को 6 लोगों ने चक्रव्यूह में मारा था. चक्रव्यूह के अंदर डर होता है, हिंसा होती है और अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसाकर छह लोगों ने मारा. 

राहुल ने कहा, मैंने चक्रव्यूह के बारे में रिसर्च की तो पता चला कि उसका एक और नाम होता है पद्म व्यूह. ये लोटस के शक्ल में होता है. 21वीं सदी में एक नया चक्रव्यूह तैयार हुआ है, वो भी लोटस की चिह्न में है और उसका चिह्न पीएम अपनी छाती में लगाकर चलते हैं. जो चक्रव्यूह में अभिमन्यु के साथ हुए, वही किसानों के साथ, माता बहनों के साथ हो रहा है. 

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, द्रोणाचार्य, कर्ण, कृपाचार्य, कृतवर्मा, अश्वत्थमा और शकुनी ने घेरकर मारा था. आज भी चक्रव्यूह में छह लोग हैं. सेंटर में छह लोग कंट्रोल करते हैं. नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, अजित डोभाल, अंबानी और अडाणी. 

राहुल ने कहा, कोरोना के समय आपने छोटे बिजनेस को खत्म किया. इसकी वजह से बेरोजगारी है. यहां वित्त मंत्री बैठी हैं. अब युवाओं के लिए आपने क्या किया? आपने इंटर्नशिप की बात की, लेकिन ये शायद एक मजाक है. आपने कहा कि ये हिंदुस्तान की 500 कंपनियों में है. पहले आपने पैर तोड़ दिए, अब आप बैंडेज लगाने की कोशिश कर रहे हैं. 

राहुल ने कहा, आज युवाओं के लिए पेपर लीक बड़ा मुद्दा है. जहां भी जाओ, बेरोजगारी वहां है. एक तरफ पेपर लीक चक्रव्यूह और दूसरी तरफ बेरोजगारी चक्रव्यूह. दस साल में 70 बार पेपर लीक हुए हैं. पहली बार आपने सेना के जवानों को अग्निवीर के चक्रव्यूह में फंसाया. इस बजट में अग्निवीरों के पेंशन के लिए एक रुपया नहीं है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget