एक्सप्लोरर

राहुल गांधी पर बीजेपी नेता का विवादित बयान, कहा- 'न तो आपकी माता जी, न ही पिता जी हिंदू धर्म...'

Manjinder Singh Sirsa On Rahul Gandhi: मनजिंदर सिंह सिरसा ने राहुल से पूछा है कि 55 सालों बाद राहुल गांधी को सत्यम, शिवम सुंदरम की याद क्यों आ रही है.

Manjinder Singh Sirsa On Rahul Gandhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सत्यम, शिवम सुंदरम के नाम से हिंदुत्व पर सोशल मीडिया पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने हिंदू धर्म की समग्रता, दया, करुणा की खूबियों का जिक्र किया. इसे लेकर बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने उन पर सवाल खड़ा किया है. इसके साथ ही राहुल के खिलाफ विवादित शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने कहा, "न तो आपकी माताजी और न हीं आपके पिताजी की तरफ से आपका धर्म हिंदू है."

सिरसा ने कहा, "राहुल गांधी को अचानक से हिंदू धर्म की याद आई है. जब-जब चुनाव करीब आता है तब राहुल गांधी नए ड्रामे और बयानबाजी करने लगते हैं. इस उम्मीद में कि शायद कोई बात बन जाए."

'55 साल तक क्यों याद नहीं आया हिंदुत्व'
मनजिंदर सिंह सिरसा ने राहुल से पूछा कि 55 सालों बाद राहुल गांधी को सत्यम, शिवम सुंदरम की याद क्यों आ रही है. उन्होंने कहा, "10 साल आपकी सरकार रही, जिसमें आप सब कुछ थे. आपको पहले तो याद नहीं आई. सत्ता हथियाने के लिए लोगों को बांटने का काम करते हैं." पीएम मोदी की सराहना करते हुए मनजिंदर सिंह ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं जो सबको लेकर साथ चलने की बात करते हैं और दूसरी तरफ खून से होली खेलने वाले लोग भाईचारे की बात कर रहे हैं.

राहुल गांधी का हिंदू पर सोशल मीडिया पोस्ट
आपको बता दें कि रविवार (1 अक्टूबर) को ही राहुल गांधी ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट कर लिखा, "सत्यम् शिवम् सुंदरम्. एक हिंदू अपने अस्तित्व में समस्त चराचर को करुणा और गरिमा के साथ उदारतापूर्वक आत्मसात करता है, क्योंकि वह जानता है कि जीवनरूपी इस महासागर में हम सब डूब-उतर रहे हैं. निर्बल की रक्षा का कर्तव्य ही उसका धर्म है." इसके साथ ही उन्होंने हिंदुत्व पर दो पन्नों का एक लेख भी शेयर किया है, जिस पर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

 ये भी पढ़ें :Rahul Gandhi Post: 'सत्यम् शिवम् सुंदरम्...', हिंदुत्व पर राहुल गांधी की दिलचस्प सोशल मीडिया पोस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget