एक्सप्लोरर

हाथरस के लिए रवाना हुए राहुल गांधी, रेप पड़िता के परिजनों से करेंगे मुलाकात

Rahul Gandhi Hathras Visit: राहुल गांधी की हाथरस यात्रा को लेकर कानून व्यवस्था कड़ी की गई है. जिले के बूलगढी गांव में भारी सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है. बीजेपी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है.

Rahul Gandhi Hathras Visit: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज यानी 12 दिसंबर को हाथरस दौरे के लिए दिल्ली से रवाना हो चुके हैं. यहां वे रेप पीड़िता के परिवार से मुलाकात करेंगे. इसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा है कि राहुल गांधी लोगों को भड़काना चाहते हैं.

पीड़ित परिवार ने राहुल गांधी को लिखा था पत्र

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आरोप लगाया कि पहले संभल और अब हाथरस यात्रा के जरिए राहुल गांधी यूपी को अराजकता और दंगों की आग में झोंकना चाहते हैं. राहुल गांधी की हाथरस यात्रा को लेकर कानून व्यवस्था कड़ी की गई है. हाथरस के बूलगढी गांव में अतिरिक्त पुलिसबलों की तैनाती की गई है. सूत्रों के मुताबिक पीड़ित परिवार ने राहुल गांधी को एक पत्र लिखा था, जिसमें कहा गया था कि सरकार ने जो वादा किया था, वह पूरा नहीं हुआ.

चार साल पुराना मामला

14 सितंबर 2020 को हाथरस में एक युवती से उसी के गांव के कुछ लोगों ने रेप किया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी. इस मामले में एक आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी का दौरा इस मुद्दे पर सरकार की खामियों को उजागर करने और पीड़ित परिवार के साथ एकजुटता जताने का प्रयास है.

यूपी सरकार ने नहीं पूरा किया वादा- परिजन का आरोप

उस समय प्रशासन पर आरोप लगा था कि आनन-फानन में परिवार वालों की मर्जी के बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था. इस मामले ने पूरे देश में बड़ा राजनीति बहस छेड़ दिया था. सूत्रों के मुताबिक पीड़ित परिवार ने कुछ दिन पहले राहुल गांधी से संपर्क किया था और उन्हें बताया था कि घटना के बाद यूपी सरकार की ओर से जो नौकरी का वादा, घर का वादा वो पूरा नहीं हुआ. पीड़ित परिवार को सुरक्षा मिली हुई है. उनका कहना है कि वे सुरक्षा की वजह से कैद हैं.  

ये भी पढ़ें :  FIR दर्ज होते ही रात के अंधेरे में फरार हुए अतुल सुभाष के सास और साले, बेंगलुरु पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget