एक्सप्लोरर

कठुआ-उन्नाव रेप: राहुल का मोदी पर हमला, कहा- 'शर्मनाक, 2016 में 20,000 नाबालिग से रेप'

कठुआ, उन्नाव और सूरत रेप केस को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर सीधा निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री सच में देश की बेटियों को न्याय दिलाने के लिए गंभीर हैं तो इन सभी मामलों को वह फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रांसफर करें और जो दोषी है उनको सजा दिलाएं.

नई दिल्ली: कठुआ, उन्नाव और सूरत रेप केस के बाद महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़े स्तर पर सवाल उठने लगे हैं. विपक्षी दलों का कहना है कि 'मोदी राज' में महिला सुरक्षा के नाम पर केवल 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' जैसे नारे गढ़े गए, जबकि जमीनी स्तर पर स्थिति और गंभीर होती चली गई. कांग्रेस पार्टी का कहना है कि सरकार रेप के आरोपियों को सलाखों के पीछे तक पहुंचाने के बजाय उसे संरक्षण दे रही है.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज नाबालिग लड़की से जुड़े रेप का एक डाटा साझा करते हुए कहा कि अगर प्रधानमंत्री सच में बेटियों को न्याय दिलाने के प्रति गंभीर हैं तो फास्ट ट्रैक कोर्ट को केस सौंप दिये जाएं.

राहुल गांधी ने कहा, ''2016 में 19 हजार 675 नाबालिग से रेप की वारदातें हुई. यह शर्मनाक है.'' उन्होंने आगे ट्विटर पर लिखा, ''अगर प्रधानमंत्री सच में देश की बेटियों को न्याय दिलाने के लिए गंभीर हैं तो इन सभी मामलों को वह फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रांसफर करें और जो दोषी है उनको सजा दिलाएं.''

आपको बता दें कि कई दिनों की चुप्पी के बाद कठुआ और उन्नाव जैसे चर्चित रेप केस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि मैं देश को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि कोई दोषी बच नहीं पाएगा. इंसाफ होगा. पूर्ण न्याय होगा. बेटियों को इंसाफ मिलेगा. हमें साथ मिलकर इस बुराई को समाज से समाप्त करना होगा.

कांग्रेस बोली- बलात्कार जनता पार्टी राहुल के साथ-साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कलमनाथ ने भी रेप केस को लेकर बीजेपी को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा, ''मैं कहीं पढ़ा था कि 20 ऐसे नेता हैं भारतीय जनता पार्टी के जो बलात्कार से जुड़े हुए हैं. अब इनका नाम भारतीय जनता पार्टी होना चाहिए या बलात्कार जनता पार्टी, ये जनता को सोचना है.''

आपको बता दें उन्नाव रेप केस में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर आरोपी हैं. फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं. योगी सरकार पर आरोप है कि सेंगर को गिरफ्तारी से बचाने के लिए प्रयास किया गया. हालांकि आम जनों में उपजे आक्रोश के बाद केस को सीबीआई को सौंप दी गई थी.

वहीं कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ हुए रेप के आरोपियों को बचाने का आरोप बीजेपी के नेताओं पर लगा है. जिसके बाद बीजेपी के विधायक चंद्र प्रकाश गंगा और चौधरी लाल सिंह को जम्मू-कश्मीर कैबिनेट से इस्तीफा देना पड़ा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget