एक्सप्लोरर

निर्विरोध कांग्रेस अध्यक्ष चुने गए राहुल, पीएम मोदी ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं

राहुल गांधी के लिए चुनौती ये है कि उन्हें न सिर्फ पार्टी को आने वाले चुनावों में जीत दिलानी होगी, बल्कि अपने कार्यकर्ताओं को जोश भी दिलाना होगा.

नई दिल्ली:  उम्मीद और आंकलन के मुताबिक कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी के नए अध्यक्ष चुन लिए गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी को ट्वीट कर बधाई दी है. उन्होंने राहुल गांधी को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

निर्विरोध चुने गए राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी ने उनके अध्यक्ष चुने जाने का एलान करते हुए कहा कि वो निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं. कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव प्राधिकार (सीईए) के अध्यक्ष मुल्लापल्ले रामचंद्र ने राहुल गांधी के अध्यक्ष चुने जाने का एलान किया. निर्विरोध कांग्रेस अध्यक्ष चुने गए राहुल, पीएम मोदी ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं

 मुल्लापल्ले रामचंद्र ने बताया कि राहुल गांधी की ताजपोशी 16 दिसंबर को होगी. राहुल गांधी के अध्यक्ष चुने जाने के बाद दिल्ली में कांग्रेस के मुख्यालय 24 अकबर रोड पर जश्न का समा है. होली से पहले होली का माहौल है और कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता खुशी में झूम रहे हैं.

निर्विरोध कांग्रेस अध्यक्ष चुने गए राहुल, पीएम मोदी ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं

दरअसल, आज नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख थी और दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापस लेने की अंतिम समय सीमा के खत्म होते ही वो अध्यक्ष चुन लिए गए.

RESULT

आपको बता दें कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में सिर्फ राहुल गांधी ने नामांकन भरा था. राहुल गांधी के पक्ष में कुल 89 नामांकन पत्र दाखिल किये गए थे. जांच में सभी नामांकन पत्रों को वैध पाया गया है.

सोनिया युग का अंत

राहुल गांधी के अध्यक्ष चुने जाने के साथ ही सोनिया गांधी के 19 साल के अध्यक्षीय युग का अंत हो गया है. जहां राहुल गांधी ने 132 साल पुरानी पार्टी की बागडोर संभाली है वहीं सोनिया गांधी ने कांग्रेस के 132 साल के इतिहास में सबसे लंबा अध्यक्ष रहने का नया रिकॉर्ड कायम किया.

राहुल के लिए चुनौती

कांग्रेस 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद एक के बाद एक विधानसभा चुनावों में हार का सामना कर रही है. हालांकि, उसे पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत मिली थी. राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव का परिणाम आने से ठीक दो दिन पहले नियुक्त किया जाएगा. एक समय पूरे देश पर कांग्रेस का नियंत्रण था, लेकिन वर्तमान में सिर्फ पांच राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में उसकी सरकार है.

राहुल गांधी के लिए चुनौती ये है कि उन्हें न सिर्फ पार्टी को आने वाले चुनावों में जीत दिलानी होगी, बल्कि अपने कार्यकर्ताओं को जोश भी दिलाना होगा. ब्लॉग सोनिया गांधी को क्या इतिहास बेहतर तरीके से याद करेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में मुस्लिम बुद्धिजीवियों का राष्ट्रीय मंथन... पुलिस कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी और UCC पर प्रस्ताव पारित
दिल्ली में मुस्लिम बुद्धिजीवियों का राष्ट्रीय मंथन... पुलिस कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी और UCC पर प्रस्ताव पारित
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
Explained: NTA की ओवरहॉलिंग से लेकर नए सख्त कानून! क्या मोदी सरकार बचा लेगी धर्मेंद्र प्रधान की कुर्सी?
NTA की ओवरहॉलिंग से लेकर नए सख्त कानून! क्या मोदी सरकार बचा लेगी धर्मेंद्र प्रधान की कुर्सी?
'निर्दयी न बनें, बच्चों तक खाना पहुंचने दें', जंतर-मंतर प्रदर्शन पर कपिल सिब्बल की केंद्र सरकार से अपील
'निर्दयी न बनें, बच्चों तक खाना पहुंचने दें', जंतर-मंतर प्रदर्शन पर कपिल सिब्बल की केंद्र सरकार से अपील

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
CJP प्रदर्शन के बीच धर्मेद्र प्रधान के बचाव में उतरीं मायावती! सपा-कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
CJP प्रदर्शन के बीच धर्मेद्र प्रधान के बचाव में उतरीं मायावती! सपा-कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget