एक्सप्लोरर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान, कहा- नेता कहलाने के भी लायक नहीं हैं राहुल गांधी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल नेता कहलाने के भी लायक नहीं है. वह लगातार अपने बयानों से सेना को मनोबल तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं.

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर भारतीय सेना का मनोबल तोड़ने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे लोग नेता कहलाने लायक नहीं हैं. चौहान ने यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक सवाल के जवाब में मीडिया से कहा कि एक तरफ जहां हमारे सैनिक सर्वोच्च बलिदान दे रहे हैं, भारत मां का माथा गौरव से उन्नत कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ मुझे तो कहते हुए भी शर्म आ रही है, दशकों तक देश में शासन करने वाली एक राष्ट्रीय पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी उनको हतोत्साहित कर रहे हैं.

सेना का अपमान कर रहे हैं राहुल गांधी- चौहान

मुख्यमंत्री ने कहा, 'वह (राहुल गांधी) सेना का अपमान कर रहे हैं. वह जिस तरह के कमेंट कर रहे हैं, उसे सुनकर मुझे उन्हें भारत का नागरिक कहते हुए भी शर्म आ रही है. वह सेना का मनोबल तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं.'

उन्होंने आगे कहा कि जब सीमाओं पर तनाव होता है, तो पूरा देश एक साथ उठकर खड़ा हो जाता है. जब-जब ऐसी परिस्थितियां देश में पहले कभी बनी हैं, भारतीय जनता पार्टी उस वक्त कांग्रेस सरकार के साथ खड़ी रहती थी.

चौहान ने राहुल पर निशाना साधते हुए आगे कहा, 'माहौल चीन पर हमला करने का है, लेकिन राहुल को मोदी जी के अलावा कोई दिखाई ही नहीं देता है. ये नेता कहलाने के लायक ही नहीं हैं. देश हमारी सेना का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा. मुझे लज्जा आती है कि हमारे बीच एक ऐसा नेता है, जिसकी दिनचर्या में सेना की वीरता पर सवाल उठाना शामिल है.'

उन्होंने आगे कहा कि यह समय एकजुट होने का है, लेकिन ऐसे समय में भी वह पीएम के खिलाफ शाब्दिक हमले करते हैं. ऐसे लोग नेता कहलाने के लायक ही नहीं हैं.

कमलनाथ ने दिया मुख्यमंत्री सिवराज सिंह चौहान को जवाब

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के राहुल गांधी पर लगाए गए इन आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, 'केंद्र सरकार के इशारे पर मेरी सरकार गिराने वाले और उनकी कृपा पर मुख्यमंत्री बने शिवराज सिंह चौहान चीनी सैनिकों की घुसपैठ और हमारे 20 जवानों की शहादात पर तो कम से कम सच बोलने के हिम्मत दिखाएं.'

उन्होंने आगे कहा कि पूरा देश जानता है कि कांग्रेस पिछले कुछ महीनों से लगातार हमारी सीमा पर चीनी घुसपैठ को लेकर केंद्र सरकार को आगाह कर रही थी, लेकिन केंद्र सरकार लापरवाह बनी रही और उसकी तरफ से निरंतर गुमराह करने और भ्रमित करने वाले बयान आते रहे. 15 जून की रात को सरहद पर लद्दाख में गलवान घाटी में चीनी सैनिकों से संघर्ष में हमारे 20 वीर सैनिकों की शहादत हुई, घुसपैठ की पुष्टि हुई, उसके बाद भी हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सर्वदलीय बैठक में कह रहे हैं कि हमारी सरजमीं में कोई चीनी घुसपैठ नहीं हुई, जबकि रक्षा मंत्री से लेकर विदेश मंत्री तक का बयान कुछ और ही था.

राष्ट्रहित के मुद्दों पर बात करना क्या देशद्रोह है?- कमलनाथ

पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अगर राहुल गांधी जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाते हुए देश के प्रधानमंत्री से इस मामले में देश को सच्चाई बताने का आग्रह कर रहे हैं तो यह उनका कर्तव्य है. हमारे देश के वीर सैनिकों की शहादत पर चुप बैठना क्या देशभक्ति है? राष्ट्रहित के मुद्दों पर बात करना क्या देशद्रोह है? क्या हमारे वीर सैनिकों का बलिदान यूं ही व्यर्थ जाने दे? देश की सुरक्षा पर गंभीर खतरा हो तो क्या कांग्रेस चुप बैठे?'

उन्होंने आगे कहा कि आज कांग्रेस सहित देश का हर नागरिक भारतीय सेना के साथ खड़ा है, लेकिन केन्द्र सरकार को देश को सच्चाई तो बताना होगी. शिवराज जी कह रहे हैं कि राहुल गांधी को चीन से जवाब मांगना चाहिए, मोदी से मांग रहे हैं तो शिवराज जी को यह पता होना चाहिए देश की जवाबदारी किसकी है? शर्म तो शिवराज जी को मोदी जी के उस बयान पर आनी चाहिए, जिसमें उन्होंने कहा कि हमारी सरज़मीं पर कोई घुसपैठ नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें- 

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, कोरोना वायरस और लॉकडाउन पर होगी चर्चा

सीमा विवाद: सेना प्रमुख के लद्दाख दौरे का दूसरा दिन आज, अग्रिम चौकियों का कर सकते हैं दौरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget