एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi's Disqualification: कांग्रेस का एलान, 'देशभर में चलाएंगे जन-आंदोलन, राहुल गांधी का समर्थन करने वाले विपक्षी दलों का लेंगे साथ'

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द होने के बाद राजनीतिक भूचाल सा मच गया है. इसको लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपने बड़े नेताओं के साथ एक मीटिंग की है.

Rahul Gandhi Disqualified: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वायनाड से संसद की सदस्यता रद्द करने के मामले को लेकर पार्टी कड़ा रुख अख्तियार किए हुए है. इस मामले को लेकर विपक्षी पार्टियां भी कांग्रेस का साथ दे रही हैं और सत्ता पक्ष पर हमलावर हैं. वहीं, अब पार्टी ने आगे की रणनीति पर चर्चा करने के लिए एक हाईलेवल मीटिंग की है.

AICC मुख्यालय पर हुई इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा सोनिया गांधी, अंबिका सोनी, पी. चिंदमबरम, पवन खेड़ा, जयराम रमेश, प्रियंका गांधी, आनंद शर्मा, राजीव शुक्ला, सलमान खुर्शीद, पवन बंसल, मीरा कुमार, अधीर रंजन चौधरी, अभिषेक मनु सिंघवी, तारिक अनवर समेत कई अन्य नेता शामिल हुए. इस बैठक में प्रदेश अध्यक्षों के साथ-साथ सीएलपी नेता भी मौजूद रहे.

कांग्रेस का आंदोलन का एलान

बैठक के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा, “हम इसको जन मुद्दा बनाएंगे, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चल ही रहा है लेकिन हम इसको मुद्दा बनाएंगे. इस मुद्दे को लेकर देश में प्रदर्शन शुरू होगा. सोमवार से जोर शोर से देश के हर कोने में इस फैसले के खिलाफ बड़े लेबल पर प्रदर्शन किया जाएगा. शाम 2 घंटे के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीटिंग की, जिसमें पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल थीं. 50 लोग मीटिंग में थे और 50 लोग जूम मीटिंग के माध्यम से जुड़े. संगठन के तौर पर क्या कदम उठाया जा सकता है, क्या होगा अगला कदम इस पर मीटिंग में चर्चा हुई.”

उन्होंने आगे कहा, “देश भर में हम ये मुद्दा लेकर जाएंगे कि राहुल गांधी को जान बूझ कर निशाना बनाया गया है, भारत जोड़ो यात्रा की वजह से बीजेपी परेशान थी, राहुल गांधी को बदनाम करने की कोशिश की गई. भारत जोड़ो यात्रा एक इवेंट नहीं बल्कि एक मूवमेंट बन गया.”

कांग्रेस महासचिव ने कहा, “राहुल गांधी को जान बूझ कर निशाना बनाया गया क्योंकि 7 फरवरी के बाद राहुल गांधी ने अडानी घोटाले के खिलाफ संसद में मुद्दा उठाया था. तीन सवाल रोज कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे थे, इसीलिए उनको टारगेट किया गया. 7 फरवरी के दिन राहुल गांधी का भाषण होता है और 9 दिन बाद यानि 16 फरवरी को जो शिकायतकर्ता था उसने अपनी ही कंप्लेन के बारे में स्टे दिया लेकिन राहुल गांधी के अडानी के भाषण के बाद उन्होंने स्टे वापस ले लिया.

27 फरवरी को सुनवाई शुरू होती है, 17 मार्च को जजमेंट रिकॉर्ड होता है और 23 मार्च को जजमेंट होता है. सब कुछ प्लान के तहत किया गया है. यही क्रोनोलॉजी है. 3 कारणों की वजह से राहुल गांधी को टारगेट किया गया. पहला मोदी सरकार के खिलाफ अपनी आवाज, दूसरा भारत जोड़ो यात्रा की सफलता और तीसरा अडानी घोटाले के बारे में जो उन्होंने खुलासा किया.

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi First Reaction: संसद सदस्यता जाने पर राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'मैं हर कीमत चुकाने को तैयार हूं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget