एक्सप्लोरर

अडानी विवाद पर PM मोदी के बयान पर भड़के राहुल गांधी, कहा- 'यह कोई निजी मामला नहीं'

Adani Group Row: ट्रंप के साथ संयुक्त प्रेस में जब पीएम मोदी से अडानी समूह के विवाद के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था, जब दो देशों के नेता मिलते हैं तो ऐसे मुद्दों पर चर्चा नहीं की जाती है’’

Rahul Gandhi Attack on PM Modi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार (21 फरवरी,2025 ) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अडानी समूह विवाद पर अमेरिकी प्रेस को दिए गए जवाब की आलोचना की. उन्होंने कहा कि "यह कोई निजी मामला नहीं, बल्कि देश का मामला है."

रायबरेली के लालगंज में एक कार्यक्रम के दौरान, राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी के जवाब को अस्वीकार्य बताया और कहा कि अडानी विवाद सिर्फ एक बिजनेस डील नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था और पारदर्शिता से जुड़ा एक गंभीर विषय है.

प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा था?
दरअसल, पिछले सप्ताह, वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी से अडानी समूह पर अमेरिकी सरकार की ओर से लगाए गए रिश्वतखोरी के आरोपों पर सवाल पूछा गया था. इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, "भारत एक लोकतांत्रिक देश है, और हमारी संस्कृति 'वसुधैव कुटुम्बकम' में विश्वास रखती है. जब दो वैश्विक नेता मिलते हैं, तो वे ऐसे व्यक्तिगत मुद्दों पर चर्चा नहीं करते." राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के इस जवाब पर सवाल उठाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार से जुड़ा यह मामला भारत की छवि और आर्थिक नीतियों से जुड़ा है, जिसे निजी कहकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

गौतम अडानी पर क्या आरोप हैं?
अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) ने अडानी समूह पर आरोप लगाया था कि सौर ऊर्जा अनुबंधों के लिए भारतीय अधिकारियों को 250 मिलियन डॉलर (लगभग ₹2,100 करोड़) की रिश्वत दी गई. अभियोजन पक्ष के अनुसार, अडानी समूह ने अमेरिकी निवेशकों और बैंकों से इस सौदे की जानकारी छिपाई. अमेरिकी प्रतिभूति नियामक (SEC) ने भारत से इस मामले में सहयोग मांगा था. हालांकि, अडानी समूह ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज किया है.

डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसमें अमेरिकी न्याय विभाग को इस मामले की जांच से रोकने का निर्देश दिया गया. ट्रंप प्रशासन की ओर से लिए गए इस निर्णय ने अडानी समूह को एक बड़ी राहत दी, लेकिन इससे भारत और अमेरिका के बीच राजनयिक संबंधों पर सवाल उठने लगे हैं.

राहुल गांधी का हमला और आगे की राजनीति
राहुल गांधी ने इस पूरे मामले को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "भ्रष्टाचार और पारदर्शिता से जुड़े मामलों पर प्रधानमंत्री को स्पष्ट जवाब देना चाहिए.यह मामला सिर्फ अडानी का नहीं, बल्कि भारत की वैश्विक साख और अर्थव्यवस्था से जुड़ा मुद्दा है." बता दें कि विपक्ष इस मुद्दे को लेकर आने वाले चुनावों में मोदी सरकार के खिलाफ बड़ा राजनीतिक हथियार बना सकता है.

ये भी पढ़ें: Kupwara Counter Terrorism: कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद, सीमा पार से तस्करी की कोशिश नाकाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
MLC चुनाव: पीएम मोदी का तंज- 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?'
MLC चुनाव: पीएम मोदी का तंज- 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?'
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget