एक्सप्लोरर

तमिलनाडु में एमके स्टालिन को शानदार बढ़त, राहुल गांधी ने दी बधाई 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु में शानदार बढ़त के लिए DMK नेता एमके स्टालिन को बधाई दी है. राहुल गांधी ने स्टालिन को बधाई देते हुए कहा है कि तमिलनाडु के लोगों ने बदलाव के लिए मतदान किया है और हम आपके नेतृत्व में उस दिशा में सार्थक साबित होंगे.

तमिलनाडु में शाम 6 बजे के रुझानों के अनुसार DMK गठबंधन 158 तो AIADMK गठबंधन 75 सीटों पर बढ़त बनाये हुए था. तमिलनाडु में DMK नेता एम करूणानिधि और AIADMK नेता जे जयललिता के बगैर इस बार का चुनाव हुआ था. ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल्स में भी एमके स्टालिन की जीत की उम्मीद जताई जा रही थी. 

तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में DMK ने कांग्रेस के साथ तो AIADMK ने BJP के साथ गठबंधन किया था. तमिलनाडु में विधानसभा की 234 सीटें हैं और बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है.

इससे पहले दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर एमके स्टालिन को बधाई दी. केजरीवाल ने कहा, 'तमिलनाडु विधानसभा में जबर्दस्त जीत पर एमके स्टालिन को बहुत बधाई. मैं उनके सफल कार्यकाल और तमिलनाडु के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने की कामना करता हूं.'

2016 में तमिलनाडु विधानसभा के परिणाम
2016 के विधानसभा चुनाव में जयललिता के नेतृत्व में एआईएडीएमके-बीजेपी गठबंधन ने जीत हासिल की थी लेकिन दिसंबर 2016 में जयललिता का निधन हो गया था. फिर ओ पनीरसेल्वम राज्य के सीएम बने लेकिन बाद में उन्होंने अपना पद छोड़ दिया और 16 दिसंबर 2017 को ईके पलानीस्वामी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. पलानीस्वामी के नेतृत्व में ही बीजेपी और एआईएडीएमके गठबंधन ने तमिलनाडु विधानसभा का चुनाव लड़ा है.

एक चरण में हुआ था मतदान, 71.43 प्रतिशत लोगों ने डाले थे वोट
तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर बीते 6 अप्रैल को एक चरण में ही मतदान हुआ था. राज्य में 71.43 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था. राज्य में मुख्य मुकाबला एआईएडीएमके-बीजेपी गठबंधन और कांग्रेस-डीएमके गठबंधन के बीच है.

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनाव में कहां मात खा गई बीजेपी? जानें एक्सपर्ट की राय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget