एक्सप्लोरर

राहुल की इफ्तार पार्टी में पीएम मोदी के फिटनेस वीडियो का उड़ा मजाक

पिछले दो सालों में कांग्रेस ने इफ्तार पार्टी का आयोजन नहीं किया था. माना गया कि 'मुस्लिम-परस्त' छवि से निकलने के लिए रणनीति के तहत ये फैसला लिया गया.

नई दिल्ली: दिल्ली के फाइव स्टार होटल ताज होटल में कल कांग्रेस ने इफ्तार पार्टी दी. दो साल होने वाली कांग्रेस की इस इफ्तार पार्टी में पूर्व राष्ट्रपति प्रणू मुखर्जी, पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए. इस कार्यक्रम में चर्चा के दौरान के राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के वीडियो को विचित्र बताया.

इफ्तार पार्टी में राहुल गांधी ने चर्चा के दौरान पहले पूर्व राष्ट्रपति और बाकी नेताओं से पूछा कि क्या उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फिटनेस चेलैंज वीडियो देखा है? इसके बाद राहुल गांधी ने ठहाका लगाते हुए कहा 'विचित्र' कांग्रेस अध्यक्ष ने अंग्रेजी के Bizzare शब्द का इस्तेमाल किया.

कांग्रेस का हमला- फिटनेस दिखाकर शहादत का अपमान किया दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के फिटनेस चैलेंज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक्सरसाइज का एक वीडियो साझा किया. प्रधानमंत्री के इस वीडियो को लेकर विवाद शुरू हो गया है. कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के वीडियो को आज पाकिस्तान के हमले में चार जवानों की शहादत से जोड़ दिया. कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने प्रधानमंत्री पर जवानों की शहादत के अपमान का आरोप लगाया.

प्रधानमंत्री के एक्सराइज वीडियो में क्या है? वीडियो में पीएम मोदी एक पार्क में तरह-तरह के एक्सरसाइज कर रहे हैं. उन्होंने वीडियो के साथ ट्विटर पर लिखा, ''मैं अपनी एक्सरसाइज का वीडियो जारी कर रहा हूं. योग से अलग मैं प्रकृति से जुड़े पंचतत्व- पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, आकाश से भी प्रभावित हूं. ये काफी तरो ताजा महसूस कराता है.''

पीएम मोदी ने इन लोगों को किया नॉमिनेट वीडियो के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिटनेस चैलेंज के तहत कांग्रेस के सहयोग से कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने एचडी कुमारस्वामी और टेबल टेनिस के खिलाड़ी मनिका बत्रा को नॉमिनेट किया. साथ ही पीएम मोदी ने 40 की उम्र पार कर चुके आईपीएस अफसरों को भी फिटनेस चैलेंज दिया है.

कुमार स्वामी का जवाब- कर्नाटक को फिट रखने के लिए आपका साथ चाहिए प्रधानमंत्री मोदी के फिटनेस चैलेंज के जवाब में कुमारस्वामी ने ट्वीट कर कहा, ''मैं काफी खुश हूं कि आपने मेरी हेल्थ के बारे में चिंता व्यक्त की. मैं मानता हूं कि फिजिकल फिटनेस जिंदगी का काफी अहम हिस्सा है. योग और ट्रेडमिल मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा है. मैं अपने राज्य की फिटनेस और विकास के लिए काफी चिंतित हूं और आपकी मदद की अपेक्षा रखता हूं.''

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने की थी फिटनेस चैलेंज' की शुरुआत ध्यान रहे की केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने 'फिटनेस चैलेंज' की शुरुआत की थी. उन्होंने सोशल मीडिया पर पुश अप करते हुए एक वीडियो साझा किया था और उन्होंने फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन, विराट कोहली और बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल को चुनौती दी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget