एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi Bomb Threat: राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले से पूछताछ में हुआ खुलासा, पुलिस को बताई ये वजह

Congress नेता राहुल गांधी के लिए इंदौर के जूनी थाना क्षेत्र की एक मिठाई की दुकान पर धमकी भरा पत्र छोड़ा गया था. पत्र में राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है.

Rahul Gandhi Threat Letter Case: कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को भेजे गए धमकी भरे पत्र में जिस शख्स का नाम लिखा हुआ है, पुलिस (MP Police) उससे पूछताछ कर रही है. राहुल के नाम धमकी भरा पत्र मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) में बरामद हुआ था. इंदौर के आईजी हरि नारायण चारी ने जानकारी दी है कि पत्र में ज्ञान सिंह नामक एक शख्स का नाम लिखा है, उससे पूछताछ की जा रही है.

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, शख्स ने अब तक बताया है कि किसी से उसका विवाद हुआ था, इसलिए उसे फंसाने के उद्देश्य से उसका नाम इस्तेमाल किया गया है. फिलहाल शख्स से पुलिस की पूछताछ जारी है.

यहां मिला था धमकी भरा पत्र 

वायनाड सांसद राहुल गांधी को धमकी भरा पत्र इंदौर के जूनी थाना क्षेत्र की एक मिठाई की दुकान पर मिला था. कोई अज्ञात शख्स पत्र को छोड़कर गया था. पत्र में राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. पुलिस पत्र छोड़ने वाले अज्ञात शख्स की तलाश कर रही है. 

राहुल गांधी को दी गई धमकी का खुलासा तब हुआ जब दुकानदार की नजर उस पत्र पर गई. उसने लेटर पुलिस को सौंप दिया. उल्लेखनीय है कि शेड्यूल के मुताबिक, कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' अब मध्य प्रदेश में होनी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमकी भरे पत्र में कहा गया है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जब राहुल गांधी इंदौर के खालसा कॉलेज में रुकेंगे तब उन्हें बम से उड़ा दिया जाएगा. 

किसने भेजी राहुल को धमकी भरी चिट्ठी?

डीसीपी इंटेलीजेंस रजत सकलेचा ने राहुल गांधी के नाम लिखे गए धमकी भरे पत्र की पुष्टि की थी. उन्होंने बताया था कि पत्र उज्जैन से भेजा गया है. पत्र में प्रेषक के तौर पर रतलाम के विधायक चेतन कश्यप का नाम लिखा गया. विधायक से इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह इस बात को लेकर अनभिज्ञ हैं और प्रशासनिक अधिकारियों से बात करेंगे.

कमलनाथ को भी धमकी

पत्र में पूरे इंदौर को जगह-जगह बम धमाकों से दहलाने की धमकी दी गई है, साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को भी मारने की धमकी दी गई है. कमलनाथ ने राज्य की बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिल चुके हैं.

स्थानीय मीडिया के मुताबिक कमलनाथ ने यह भी कहा कि बीजेपी हर तरह का हथकंडा अपना रही है. बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 23 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी और 28 नवंबर को पदयात्रा के दौरान एक इंदौर में सभा का आयोजन होना है. 

यह भी पढ़ें- Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव में कांग्रेस कहां है ? कहीं फिर 'टू लिटिल टू लेट' तो नहीं हो जाएगी पार्टी, डोर-टू-डोर कैंपेन पर है जोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget