एक्सप्लोरर

राहुल गांधी ने मिलाया SP सांसद अवधेश प्रसाद से हाथ, बीच भाषण में भड़के अमित शाह बोले- 'ये नियम तोड़ रहे'

Parliament Session: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलते हुए राहुल गांधी ने अयोध्या में बीजेपी की हार पर बीजेपी को जमकर घेरा. इस दौरान राहुल गांधी ने अवधेश प्रसाद से हाथ भी मिलाया जिसपर खूब हंगामा हुआ.

Rahul Gandhi on Ayodhya: लोकसभा में सोमवार (1 जुलाई) का दिन खूब हंगामेदार रहा. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हिंदू धर्म पर टिप्पणी को लेकर बीजेपी सांसदों ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हिंदू डर, हिंसा और नफरत नहीं फैला सकता, लेकिन बीजेपी नफरत और हिंसा फैलाती है. उन्होंने आगे कहा कि कहां-कहां तक इन्होंने डर फैला दिया है. अयोध्या से शुरू करते हैं. ये कहते ही राहुल गांधी ने अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद से हाथ मिलाया. इस पर अमित शाह फिर से खड़े हुए और बोले कि नेता प्रतिपक्ष बार-बार तस्वीर दिखा कर नियमों को तोड़ रहे हैं.  

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव नतीजे आने का बाद उन्होंने अयोध्या (फैजाबाद) से चुनकर आए हमारे साथ समाजवादी पार्टी अवधेश प्रसाद से सवाल किया कि आपको कब पता चला कि आप अयोध्या से जीत रहे हैं. इस पर उन्होंने बताया कि उन्हें पहले दिन से ही पता था कि वे चुनाव जीत रहे हैं. इसकी वजह बताते हुए बताया कि अयोध्या में एयरपोर्ट बना, अयोध्या की जनता से जमीन छीनी गई. लेकिन किसी को भी आजतक मुआवजा नहीं मिला.

अयोध्या में BJP की हार का बताया कारण

राहुल गांधी ने कहा कि अयोध्या में राम भगवान की जन्मभूमि ने बीजेपी को मैसेज दिया. उन्होंने अवधेश प्रसाद की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये मैसेज हैं. फिर राहुल गांधी ने कहा जब मैंने अवधेश प्रसाद जी से पूछा कि ये कैसे हुआ तो मुझे जवाब मिला कि अयोध्या में एयरपोर्ट बना, जमीन ली गई,लेकिन आज तक उन्हें मुआवजा नहीं मिला. छोटे-छोटे दुकानदारों के व्यापारों को तोड़कर उन्हें सड़क पर ला दिया गया.

आखिर क्यों BJP को अयोध्या ने दिया हार का मैसेज- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उद्घाटन में अडाणी-अंबानी थे, लेकिन अयोध्या का कोई नहीं था. अयोध्या की जनता के दिल में नरेंद्र मोदी ने भय पैदा कर दिया. उनकी जमीन ले ली. उनके घर गिरा दिया और मंदिर के उद्घाटन तक में नहीं जाने दिया. इसी लिए अयोध्या कि जनता ने उन्हें ये मैसेज दिया.

ये भी पढ़ें: Ruckus in Rajya Sabha: राज्यसभा चेयरमैन कहते रहे-खरगे जी, खरगे जी, सदन में तेज आवाज में चिल्लाने लगे कांग्रेस अध्यक्ष- ये मनुवादी हैं, ये मनुवादी हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी : स्वतंत्र जांच की मांग, 17 अगस्त को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी : स्वतंत्र जांच की मांग, 17 अगस्त को सुनवाई
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget